न्यूजीलैंड दौरे से पहले BCCI का बड़ा कदम, ऋद्धिमान साहा को रणजी खेलने से मना किया

साहा रिहैबिलिटेशन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला 21 फरवरी से शुरू होगी।

By भाषा | Published: January 21, 2020 07:37 PM2020-01-21T19:37:36+5:302020-01-21T19:37:36+5:30

BCCI says ‘no’ to Wriddhiman Saha’s Ranji test | न्यूजीलैंड दौरे से पहले BCCI का बड़ा कदम, ऋद्धिमान साहा को रणजी खेलने से मना किया

न्यूजीलैंड दौरे से पहले BCCI का बड़ा कदम, ऋद्धिमान साहा को रणजी खेलने से मना किया

googleNewsNext

बीसीसीआई ने उंगली के आपरेशन से उबर रहे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को न्यूजीलैंड दौरे से पहले चोटिल होने से बचाने के लिए बंगाल की ओर से रणजी मैच खेलने से मना कर दिया है। भारत और बांग्लादेश के बीच नवंबर में कोलकाता में खेले गये दिन रात्रि टेस्ट मैच के दौरान 35 साल के इस विकेटकीपर के दांयें हाथ की मध्यमा उंगली में फ्रैक्चर हो गया था।

बंगाल के कोच अरूण लाल ने हैदराबाद के खिलाफ अपनी टीम की पारी और 303 रन से जीत के बाद कहा, ‘‘ दिल्ली के खिलाफ (रविवार से ईडेन गार्डन्स में) मैच के लिए साहा उपलब्ध नहीं होंगे। मुझे लगता है बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें मना किया है। वह टीम में होते तो अच्छा होता लेकिन उनकी गैरमौजूदगी से भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।’’

साहा रिहैबिलिटेशन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला 21 फरवरी से शुरू होगी। बंगाल को अपने कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और तेज गेंदबाज इशान पोरेल की कमी खलेगी जो भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे की टीम में है।

Open in app