BCCI ने धोनी को लेकर की बड़ी गलती, ट्विटर पर मजाक उड़ने के बाद किया सुधार

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी गलती कर दी और सोशल मीडिया पर लोगों मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

By सुमित राय | Updated: July 20, 2018 15:25 IST2018-07-20T15:25:02+5:302018-07-20T15:25:02+5:30

BCCI official website says, MS Dhoni is Captain of India | BCCI ने धोनी को लेकर की बड़ी गलती, ट्विटर पर मजाक उड़ने के बाद किया सुधार

BCCI official website says, MS Dhoni is Captain of India

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल के दिनों में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में स्लो बैटिंग को लेकर निशाने पर थे। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और कोर रवि शास्त्री को उनका बचाव करना पड़ा। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बीसीसीआई ने धोनी को लेकर बड़ी गलती कर दी और सोशल मीडिया पर लोगों मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

दरअसल, बीसीसीआई ने अभी तक धोनी की प्रोफाइल को अपडेट नहीं किया था और वेबसाइट अब भी उन्हें कप्तान बताया जा रहा था। बीसीसीआई की गलती लोगों के सामने आने के बाद लोगों ने ट्विटर पर जोक शेयर करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर मजाक उड़ने के बाद बीसीसीआई ने अपनी गलती को सुधार लिया, लेकिन आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया की यह गलती कैसे हुई?











बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2014 टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी और जनवरी 2017 में उन्होंने वनडे से भी कप्तानी छोड़ दी थी। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की ओर से 199 मैचों में कप्तानी की है जिसमें उन्होंने 110 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 74 मुकाबलों में उन्हें हार मिली। चार मुकाबले टाई और 11 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 60 फीसदी से ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने साल 2011 में दूसरी बार विश्व कप पर कब्जा किया। साथ ही धोनी टीम इंडिया को पहला टी-20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान भी हैं।

Open in app