BCCI New Central Contracts: मोहम्मद शमी, रजत पाटीदार, सरफराज खान, मुकेश कुमार और ईशान किशन बाहर?, देखिए 30 खिलाड़ी की सूची?

BCCI New Central Contracts List Out: ग्रुप ए का मूल्य 5 करोड़ रुपये वार्षिक था, जबकि ग्रुप बी और सी का मूल्य क्रमशः 3 करोड़ रुपये और 1 करोड़ रुपये था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 10, 2026 11:12 IST2026-02-10T11:10:25+5:302026-02-10T11:12:12+5:30

BCCI New Central Contracts 30 List Mohammed Shami, Rajat Patidar, Sarfaraz Khan, Mukesh Kumar and Ishan Kishan missing out 2025–26 season Groups A, B and C | BCCI New Central Contracts: मोहम्मद शमी, रजत पाटीदार, सरफराज खान, मुकेश कुमार और ईशान किशन बाहर?, देखिए 30 खिलाड़ी की सूची?

file photo

googleNewsNext
HighlightsBCCI New Central Contracts List Out: बोर्ड ने 30 पुरुष और 21 महिला क्रिकेटरों को वार्षिक अनुबंध दिए हैं।BCCI New Central Contracts List Out: केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा में कई जाने-माने नाम छूट गए हैं।BCCI New Central Contracts List Out: अनुबंधित खिलाड़ियों की संख्या भी 34 से घटकर 30 हो गई है।

मुंबईः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 1 अक्टूबर, 2025 से 30 सितंबर, 2026 तक की अवधि के लिए वार्षिक अनुबंध सूची जारी कर दी है। बोर्ड के पास अब केवल तीन श्रेणियां हैं - ए, बी और सी हैं। मोहम्मद शमी, रजत पाटीदार, सरफराज खान, मुकेश कुमार और ईशान किशन पिछले सत्र का हिस्सा होने के बावजूद इस बार अनुबंध में शामिल नहीं हैं। अनुबंधित खिलाड़ियों की संख्या भी 34 से घटकर 30 हो गई है। बीसीसीआई द्वारा 2025-26 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा में कई जाने-माने नाम छूट गए हैं। बोर्ड ने 30 पुरुष और 21 महिला क्रिकेटरों को वार्षिक अनुबंध दिए हैं।

BCCI New Central Contracts List Out: देखिए 30 खिलाड़ी की सूची-

ग्रुप ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जड़ेजा।

ग्रुप बी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर।

ग्रुप सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़।

गौरतलब है कि ए+ श्रेणी को समाप्त कर दिया गया है, जिससे अनुबंध संरचना में बदलाव आया है। वरिष्ठ दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रुप बी में रखा गया है। टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बाद यह पदावनति काफी हद तक अपेक्षित थी, अब वे प्रभावी रूप से एक ही प्रारूप के खिलाड़ी बन गए हैं। अपने करियर में पहली बार शुभमन गिल को सबसे अधिक वेतन पाने वाले समूह में जगह मिली है।

दोनों प्रारूपों के कप्तान गिल को जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा के साथ ग्रुप ए में बरकरार रखा गया है। हालांकि बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर रिटेनरशिप राशि का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ए+ श्रेणी को समाप्त करने से पहले ग्रुप ए का मूल्य 5 करोड़ रुपये वार्षिक था, जबकि ग्रुप बी और सी का मूल्य क्रमशः 3 करोड़ रुपये और 1 करोड़ रुपये था।

Open in app