BCCI लेगी बड़ा फैसला! रिद्धिमान साहा के साथ चैट विवाद के बाद इस खेल पत्रकार पर दो साल का बैन लगाने की तैयारी

रिद्धिमान साह के साथ चैट विवाद को लेकर बीसीसीआई खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार पर बैन लगा सकती है। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार बोरिया मजूमदार पर दो साल का प्रतिबंध लग सकता है।

By विनीत कुमार | Published: April 24, 2022 11:05 AM2022-04-24T11:05:27+5:302022-04-24T11:09:46+5:30

BCCI may ban Boria Majumdar for 2 years after Wriddhiman Saha chat row says reports | BCCI लेगी बड़ा फैसला! रिद्धिमान साहा के साथ चैट विवाद के बाद इस खेल पत्रकार पर दो साल का बैन लगाने की तैयारी

बोरिया मजूमदार पर लग सकता है बैन (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsरिद्धिमान साहा को चैट पर कथित धमकी देने के मामले में बोरिय मजूमदार पर कार्रवाई हो सकती है।साहा ने एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लगाए थे आरोप, बाद में बोरिया मजूमदार ने चैट के कंटेन्ट में छेड़छाड़ की बात कही थी।

नई दिल्ली: खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार पर आने वाले दिनों में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दो साल का प्रतिबंध लगा सकती है। हाल में भारतीय खिलाड़ी रिद्धिमान साहा को कथित तौर पर 'धमकी भरे मैसेज' भेजे जाने के प्रकरण को देखते हुए बोर्ड की ओर से यह फैसला लिया जा सकता है। हाल में साहा ने एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि इंटरव्यू देने के लिए एक पत्रकार ने उन्हें धमकी दी है।

साहा ने तब पत्रकार के नाम का खुलासा नहीं किया था। हालांकि बोरिया मजूमदार के नाम की अटकलें सोशल मीडिया पर लगने लगी थी। कुछ दिन बाद बोरिया मजूमदार खुद सामने आए और वीडियो जारी अपना पक्ष पूरे विवाद को लेकर रखा। मजूमदार ने कहा कि शेयर किया गया स्क्रीनशॉट उनके साथ चैटिंग का है। साथ ही उन्होंने दावा किया शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में छेड़छाड़ की गई है और जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

इस विवाद के बाद बीसीसीआई की ओर से तीन सदस्यीय समिति भी बनाई गई थी, जिन्हें साहा और बोरिया मजूमदार से मिलकर पूरे विवाद की जांच करनी थी। इंडियन एक्सप्रेस और न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों से पता चला है कि पत्रकार मजूमदार पर साहा केस में संलिप्तता को लेकर दो साल का प्रतिबंध लग सकता है।

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा, 'हम भारतीय क्रिकेट बोर्ड की सभी राज्य इकाइयों को उन्हें स्टेडियम के अंदर नहीं जाने देने के लिए सूचित करेंगे। उन्हें घरेलू मैचों के लिए मीडिया मान्यता नहीं दी जाएगी और हम उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के लिए आईसीसी को भी लिखेंगे। खिलाड़ियों को उनके साथ नहीं जुड़ने के लिए कहा जाएगा।'

गौरतलब है कि साहा के ट्वीट के बाद भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री, पूर्व क्रिकेटर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से लेकर हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा तक ने भारतीय विकेटकीपर को अपना समर्थन दिया था। साहा को उस समय श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। फिलहाल 37 वर्षीय साहा आईपीएल-2022 में हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ खेल रहे हैं। साहा ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट और 9 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले हैं।

Open in app