विवाद में फंसे ऋद्धिमान साहा, गांगुली और द्रविड़ पर दी टिप्पणी के लिए BCCI भेज सकता है कारण बताओ नोटिस

बीसीसीआई विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा से राष्ट्रीय टीम से बाहर किये जाने के बाद बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ पर की गयी टिप्पणी के लिये स्पष्टीकरण मांग सकता है।

By मनाली रस्तोगी | Published: February 25, 2022 01:06 PM2022-02-25T13:06:33+5:302022-02-25T13:09:04+5:30

BCCI May Ask Wriddhiman Saha To Explain His Comments On Sourav Ganguly Rahul Dravid | विवाद में फंसे ऋद्धिमान साहा, गांगुली और द्रविड़ पर दी टिप्पणी के लिए BCCI भेज सकता है कारण बताओ नोटिस

विवाद में फंसे ऋद्धिमान साहा, गांगुली और द्रविड़ पर दी टिप्पणी के लिए BCCI भेज सकता है कारण बताओ नोटिस

googleNewsNext
Highlightsभारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।साहा से बीसीसीआई गांगुली और द्रविड़ को लेकर की गई टिप्पणी पर जवाब मांग सकता है।

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में साहा से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) गांगुली और द्रविड़ को लेकर की गई टिप्पणी पर जवाब मांग सकता है। बता दें कि साहा ने राष्ट्रीय टीम से बाहर किये जाने के बाद बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ पर टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें हेड कोच ने रिटायरमेंट लेने की सलाह दी थी। 

साथ ही साहा ने गांगुली को लेकर कहा था कि उन्होंने उनसे कहा था कि जब तब वह बोर्ड अध्यक्ष हैं, तब वह टीम में बने रहेंगे। वहीं, अब बीसीसीआई ऋद्धिमान साहा से सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ पर की गई टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांग सकता है, क्योंकि उसे लगता है कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी होने के कारण उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है। केंद्रीय अनुबंध में ग्रुप बी में शामिल साहा के बारे में पता चला है कि उन्होंने नियम 6.3 का उल्लंघन किया है।

इस नियम के अनुसार, "कोई भी खिलाड़ी खेल, अधिकारियों, खेल में हुई घटनाओं, प्रौद्योगिकी के उपयोग, चयन मामलों या खेल से संबंधित किसी भी अन्य मामले के बारे में किसी तरह के मीडिया में ऐसी टिप्पणी नहीं करेगा जो बीसीसीआई की राय में प्रतिकूल है या खेल, टीम या बीसीसीआई के हित में नहीं है।" साहा ने अपने चयन को लेकर द्रविड़, चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा और गांगुली के साथ हुई निजी बातचीत का खुलासा किया था। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने पीटीआई से कहा, "हां, ऐसी संभावना है कि बीसीसीआई ऋद्धिमान से पूछे कि केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर होने के बावजूद उन्होंने चयन मामलों पर क्यों बात की।"

(भाषा इनपुट के साथ)
Open in app