बीसीसीआई लोकपाल से की गई गांगुली के खिलाफ शिकायत, जल्द करना होगी स्थिति स्पष्ट

गांगुली के खिलाफ शिकायत की गयी है कि कैब अध्यक्ष रहते हुए वह ईडन गार्डन्स पर केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में कैसे बैठ सकते थे।

By भाषा | Updated: April 2, 2019 22:38 IST2019-04-02T22:38:33+5:302019-04-02T22:38:33+5:30

BCCI ethics officers serves notice to Sourav Ganguly over conflict of interest | बीसीसीआई लोकपाल से की गई गांगुली के खिलाफ शिकायत, जल्द करना होगी स्थिति स्पष्ट

बीसीसीआई लोकपाल से की गई गांगुली के खिलाफ शिकायत, जल्द करना होगी स्थिति स्पष्ट

नयी दिल्ली, दो अप्रैल। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) लोकपाल न्यायमूर्ति डी के जैन ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से बंगाल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की भूमिका के रूप में हितों के टकराव के आरोप पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

गांगुली के खिलाफ शिकायत की गयी है कि कैब अध्यक्ष रहते हुए वह ईडन गार्डन्स पर केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में कैसे बैठ सकते थे।

न्यायमूर्ति जैन ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां मैंने सौरव गांगुली से हितों के टकराव के मामले में की गयी शिकायत पर जवाब देने के लिये कहा। उन्हें अपना जवाब देने के लिये सात दिन का समय दिया गया है।’’

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम आईपीएल में अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। सौरव गांगुली अब अपनी नई भूमिका में दिल्ली कैपिटल्स को चैंपियन बनाने के लिए मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

 

Open in app