BCCI New Central Contracts List Out: 30 खिलाड़ियों की सूची?, बीसीसीआई ने ROKO को किया डिमोट, इस लिस्ट में डाला

BCCI New Central Contracts List Out: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कथित तौर पर 2025-26 सीज़न के लिए अपने केंद्रीय अनुबंधों में एक महत्वपूर्ण बदलाव को अंतिम रूप दे दिया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 7, 2026 15:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देBCCI New Central Contracts List Out: BCCI New Central Contracts List Out: BCCI New Central Contracts List Out: 

मुंबईः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कई साल के बाद केंद्रीय अनुबंधों में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा और विराट कोहली को शीर्ष वेतनमान से बाहर हो गए है। बोर्ड ए-प्लस श्रेणी को समाप्त करने की योजना बना रहा है। एलीट ए में तीन खिलाड़ी हैं। टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा होंगे। दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रुप बी में स्थानांतरित कर दिया गया है। दोनों दिग्गज टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर मुख्य रूप से वनडे प्रारूप पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 

BCCI New Central Contracts List Out: देखिए 30 खिलाड़ी की सूची-

ग्रुप ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जड़ेजा।

ग्रुप बी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर।

ग्रुप सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़।

आपको बता दें कि सूची में 30 खिलाड़ी शामिल हैं। ग्रुप-ए में 3, ग्रुप-बी में 11 और ग्रुप-सी में 16 खिलाड़ी हैं। नई प्रणाली के तहत शीर्ष स्तर को ग्रुप ए में रखा गया है। इस विशिष्ट समूह में केवल तीन नाम शामिल हैं-शुभमन गिल, जो अब टेस्ट और वनडे दोनों टीमों के कप्तान हैं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा। 

इस फेरबदल से अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति का नया दृष्टिकोण सामने है। 7 करोड़ रुपये के ए+ वर्ग को हटाया है। कोहली और रोहित दोनों ही आधुनिक युग के दिग्गज हैं और पहले 'ए+' श्रेणी में थे, लेकिन अब उन्हें 'बी' श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि वे अब तीनों प्रारूपों में से केवल एक ही खेलते हैं। बोर्ड जल्द ही अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची की आधिकारिक घोषणा करेगा।

टॅग्स :बीसीसीआईआईसीसीरोहित शर्माविराट कोहलीशुभमन गिलरवींंद्र जडेजाजसप्रीत बुमराहरिंकू सिंह

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या