बीसीसीआईः घरेलू पिचों में सुधार करना, खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना चिंता का विषय, रोजर बिन्नी के सामने कई चुनौती 

भारत की विश्व कप (1983) विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का 36वां अध्यक्ष चुना गया। वह पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का संचालन करेंगे।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2022 14:00 IST2022-10-19T13:59:14+5:302022-10-19T14:00:57+5:30

BCCI 36th President Roger Binny Improving domestic pitches players' frequent injuries matter concern many challenges  | बीसीसीआईः घरेलू पिचों में सुधार करना, खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना चिंता का विषय, रोजर बिन्नी के सामने कई चुनौती 

घरेलू क्रिकेट के लिए पिचों में सुधार करना भी बिन्नी के मुख्य एजेंडा में शामिल है।

Highlightsरोजर बिन्नी को बीसीसीआई की एजीएम में निर्विरोध चुना गया था।27 टेस्ट और 72 एकदिवसीय खेले हैं।जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: सचिव चुना गया।

मुंबईः भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष पद संभालने के तुरंत बाद रोजर बिन्नी ने कहा खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना चिंता का विषय है और वादा किया कि वह इसकी तह तक जाएंगे। घरेलू क्रिकेट के लिए पिचों में सुधार करना भी बिन्नी के मुख्य एजेंडा में शामिल है।

 

बिन्नी ने सौरव गांगुली से बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों की चोटों को कम करने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं उसमें सुधार करने का प्रयास करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना चिंता का विषय है और हम इस मामले की तह तक जाएंगे और देखेंगे कि चोटों को कैसे कम किया जा सकता है।’’

बिन्नी ने कहा, ‘‘बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हमारे पास बहुत अच्छे चिकित्सक और ट्रेनर हैं लेकिन हमें इस पर गौर करना होगा कैसे खिलाड़ी कम चोटिल हों और जल्दी चोट से कैसे उबरें।’’ भारत ने 2022 में सभी प्रारूपों में कम से कम 40 खिलाड़ी खिलाए और इसका मुख्य कारण खिलाड़ियों का चोटिल होना था।

बिन्नी ने बातचीत में भारत में घरेलू क्रिकेट के लिए उपयोग की जाने वाली पिचों में सुधार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘स्वदेश में अधिक जीवंत विकेट बनाने की जरूरत है ताकि जब हमारी टीम ऑस्ट्रेलिया जैसे देश का दौरा करें तो उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो। ’’ विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बिन्नी को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। 

Open in app