Barbados Airport: टी-20 विश्व कप तूफानी अंदाज में जीतने वाली टीम इंडिया तूफान में फंस गई थी। जिसके चलते टीम के खिलाड़ी वेस्टइंडीज के बारबाडोस में रूकी हुई थी। इधर, टीम इंडिया के फैन अपने खिलाड़ियों के लिए चिंतित होने लगे थे। क्योंकि, तूफान के चलते फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। इधर, भारत में चिंतित फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।
दरअसल, टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी, स्टाफ, कोच एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से बारबाडोस से भारत लौट रहे हैं। टीम इंडिया एयर इंडिया की फ्लाइट से गुरुवार सुबह 6 बजे अपने देश की धरती पर उतरेगी। जिस फ्लाइट से टीम इंडिया भारत लौट रही है, उसकी एक वीडियो भी सामने आई है।
भारत में मनाया जाएगा जश्न
टीम इंडिया के भारत लौटने के बाद भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं, टीम इंडिया के खिलाड़ी एक बस में सवार होंगे। लंबा रोड शो होगा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ मौजूद फैंस अपने खिलाड़ियों को देख सकेंगे। मालूम हो कि जब भारत ने साल 2007 का टी-20 विश्व कप जीता था। तब एक भव्य आयोजन के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी एक बस में सवार होकर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया था।
जीत के बाद इन खिलाड़ियों ने लिया सन्यास
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 29 जून को खेले गए टी-20 विश्व कप 2024 में सात रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 17 साल बाद ट्रॉफी उठाई। हालांकि, इस विश्व कप के खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने टी-20 से सन्यास का ऐलान कर दिया।
यह तीनों खिलाड़ी भारत के लिए वनडे और टेस्ट मैच खेलेंगे। इन तीनों खिलाड़ी के साथ ही टीम के हेड कोच राहुल द्राविड का सफर भी खत्म हुआ। राहुल ने अपने फेरवेल पर टीम के सपोर्ट को सराहा। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा में सपोर्ट करने वाले सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद। टीम इंडिया को अब नया हेड कोच मिलेगा। माना जा रहा है कि भारत का अगला हेड कोच पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर बनेंगे।