बांग्लादेशी क्रिकेटर स्वदेश लौटे

By भाषा | Updated: May 6, 2021 19:24 IST2021-05-06T19:24:54+5:302021-05-06T19:24:54+5:30

Bangladeshi cricketer returned home | बांग्लादेशी क्रिकेटर स्वदेश लौटे

बांग्लादेशी क्रिकेटर स्वदेश लौटे

googleNewsNext

ढाका, छह मई बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजूर रहमान गुरूवार की दोपहर चार्टर्ड विमानों से ढाका लौट गए । आईपीएल के अनिश्चितकाल के लिये स्थगित होने के बाद राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह इंतजाम किया था ।

केकेआर ने शाकिब के सुरक्षित पहुंचने की जानकारी दी जबकि मुस्ताफिजूर ने ट्वीट करके दोनों टीमों को दिल्ली से ढाका पहुंचाने का इंतजाम कराने के लिये धन्यवाद दिया ।

केकेआर ने ट्वीट किया ,‘‘ शुक्रिया शाकिब । यह जानकर खुशी हुई कि तुम और मुस्तफिजूर सकुशल ढाका पहुंच गए ।सुरक्षित रहिये ।’’

मुस्ताफिजूर ने लिखा ,‘‘अलहमदुलिल्लाह । हम बिना किसी परेशानी के बांग्लादेश पहुंच गए । मैं राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को इसके लिये धन्यवाद देता हूं । अपने स्वास्थ्य मंत्रालय को भी धन्यवाद दूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app