Highlightsतीन मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।श्रीलंका के खिलाफ अहम मैच से बाहर कर दिया गया।पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़े अंतर से जीतना जरूरी था।
लाहौरः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली तीन मैच की वनडे श्रृंखला के लिए बुधवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम में छह नए खिलाड़ियों को शामिल किया।यह सीरीज 11 मार्च से खेली जाएगी। दूसरा वनडे 13 और तीसरा वनडे 15 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच ढाका के शेरे बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। बाबर आज़म को आगामी बांग्लादेश दौरे के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले सप्ताह से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
पाकिस्तानः 15 सदस्यीय टीम
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज़ सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमिल हुसैन।
बाबर का नाम इसमें शामिल नहीं है। 31 वर्षीय बाबर पर पिछले कुछ समय से दबाव बना हुआ है। सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग में साधारण शुरुआत के बाद, बाबर को मौजूदा टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। लड़खड़ाते प्रदर्शन के चलते उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अहम मैच से बाहर कर दिया गया।
जिसे पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़े अंतर से जीतना जरूरी था। बाबर को टीम से बाहर करने के अलावा, चयनकर्ताओं ने छह नए खिलाड़ियों को शामिल करके सबको चौंका दिया है। टी20 विश्व कप के शीर्ष रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान भी इन छह खिलाड़ियों में शामिल हैं।
सलामी बल्लेबाज के अलावा, अब्दुल समद, माज़ सदाकत, मोहम्मद ग़ाज़ी घोरी, साद मसूद और शमिल हुसैन को भी टीम में चुना गया है, ये सभी पांचों खिलाड़ी हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पाकिस्तान शाहीन के लिए खेलते हुए नजर आए थे।
मोहम्मद रिजवान जिन्हें टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली थी, ने विकेटकीपर के तौर पर 50 ओवर की टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। तेज गेंदबाजी में हारिस रऊफ भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। तीनों मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 11, 13 और 15 मार्च को खेले जाएंगे।
पीसीबी ने सरफराज अहमद को मुख्य कोच का पद देने की पेशकश की
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के सामने पाकिस्तान की टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव रखा है। पीसीबी 38 वर्षीय सरफराज से यह पद संभालने के लिए उनकी पुष्टि का इंतजार कर रहा है। अगर सरफराज यह पद स्वीकार करते हैं तो वह सबसे युवा मुख्य कोच बन जाएंगे।