Ayush Mhatre Vijay Hazare Trophy 2024-25: कमाल करते हो युवा खिलाड़ी। मुंबई के आयुष म्हात्रे ने रविवार को रनों की बारिश कर दी। म्हात्रे ने नगालैंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में 150 से अधिक रन बनाने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी होने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। यशस्वी जयसवाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया था। आज सौराष्ट्र के खिलाफ जमकर रन बटोरे। सौराष्ट्र को कप्तान जयदेव उनादकट, धर्मेंद्र सिंह जडेजा और चिराग जानी सहित सभी खिलाड़ी पर रन बरसाए। म्हात्रे ने 9 छक्के और 13 चौके की मदद से 93 गेंद में 148 रन बनाए।
सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट पर 289 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 24 गेंद पहले बाजी मार ली। 46 ओवर में 5 विकेट पर 290 रन बनाकर जीत हासिल की। जय गोकुल बिस्टा ने 45 और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसाद पवार ने 30 रन की अहम पारी खेलकर जीत दिलाई।
म्हात्रे ने 17 साल और 168 दिन की उम्र में भारतीय सलामी बल्लेबाज जायसवाल द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जायसवाल 17 साल और 291 दिन के थे, जब उन्होंने 2019 में झारखंड के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सत्र की शुरुआत में घरेलू दिग्गज मुंबई के लिए पदार्पण करने वाले म्हात्रे ने 11 छक्कों और 15 चौकों की मदद से केवल 117 गेंदों पर 181 रन बनाए थे।