Axar Patel-Meha: पिता बने अक्षर पटेल?, बच्चे के नाम का खुलासा, पोस्ट लिखा- हमारे दिल का सबसे खास टुकड़ा...

Axar Patel-Meha: अक्षर ने दिल को छू लेने वाली तस्वीर साझा की जिसमें हक्ष पटेल अपने माता-पिता का हाथ थामे हुए हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2024 22:16 IST2024-12-24T22:16:10+5:302024-12-24T22:16:51+5:30

Axar Patel and wife Meha blessed with baby boy reveal child's name Haksh Patel | Axar Patel-Meha: पिता बने अक्षर पटेल?, बच्चे के नाम का खुलासा, पोस्ट लिखा- हमारे दिल का सबसे खास टुकड़ा...

file photo

Highlightsभारत की राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनाई गई। हमारे दिल का सबसे खास टुकड़ा।शादी जनवरी 2023 में हुई थी।

Axar Patel-Meha: भारतीय स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने बेटे हक्ष पटेल की झलक दिखाई जिसे भारत की राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनाई गई। तीस वर्षीय क्रिकेटर अक्षर ने दिल को छू लेने वाली तस्वीर साझा की जिसमें हक्ष पटेल अपने माता-पिता का हाथ थामे हुए हैं। हक्ष का जन्म 19 दिसंबर को हुआ था। अक्षर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘वह अब भी लेग से ऑफ साइड को समझ रहा है लेकिन हम उसे आप सभी से मिलवाने का इंतजार नहीं कर सकते। दुनिया हक्ष पटेल का स्वागत करो, भारत का सबसे छोटा, फिर भी सबसे बड़ा प्रशंसक और हमारे दिल का सबसे खास टुकड़ा।’’

हक्ष अक्षर और उनकी पत्नी मेहा की पहली संतान हैं जिनकी शादी जनवरी 2023 में हुई थी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि अक्षर को आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए नहीं चुना गया, क्योंकि उनके परिवार में हाल ही में एक बच्चा शामिल हुआ है। रविचंद्रन अश्विन के अचानक संन्यास लेने के बाद मुंबई के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर तनुश कोटियान को बाकी दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है।

Open in app