पाल्लेकल: टी20 विश्व कप के अपने आखिरी मैच में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को हराकर ग्रुप-बी में 4 अंक के साथ तीसरे पायदान पर रहे। दोनों टीमें पहले ही टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 16.2 ओवर में 104 पर आउट कर दिया और 9.4 ओवर में 108 रन बनाकर 9 विकेट से जीत के साथ अभियान को खत्म किया। ग्रुप-बी में जिम्बाब्वे की टीम 7 अंक के साथ पहले और मेजबान श्रीलंका की टीम 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। ग्रुप चरण मुकाबला आज खत्म हो गया और कल यानी 21 फरवरी से सुपर-8 मुकाबला खेला जाएगा।
टी20 विश्व कप में ओवर 1-6 के भीतर 50 से अधिक रन-
57*(21)- स्टीफन मायबर्ग (नीदरलैंड) बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
56*(24)- लिटन दास (बैंगलोर) बनाम भारत, एडिलेड, 2022
53*(26)- मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) बनाम ओमान, पल्लेकेले, 2026
51*(21)- रोहित शर्मा (भारत) बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024
50(19)- केएल राहुल (भारत) बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
50*(20)- ईशान किशन (भारत) बनाम नाम, दिल्ली, 2026।
टी20 विश्व कप में सबसे अधिक बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले-
8 - विराट कोहली
6 - एडम ज़म्पा
5 - क्रिस गेल
5 - महेला जयवर्धने
5 - शेन वॉटसन।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड और कप्तान मिशेल मार्श ने 49 गेंद में 93 रन की साझेदारी की और ओमान के गेंदबाज को जमकर कुटाई की। हेड ने 19 गेंद में 32 रन बनाए। 6 चौके मारे। विश्व कप से बाहर और गुस्सा ओमान पर निकाल दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम 10.2 ओवर पहले जीत हासिल की।
टी20 विश्व कप में लगातार 50 से अधिक रन बनाने वाले कप्तान-
3 - बाबर आजम (2021)
2 - शोएब मलिक (2007)
2 - रोहित शर्मा (2024)
2* - शाई होप (2026)
2* - मिशेल मार्श (2026)।
मार्श ने 33 गेंद में नाबाद 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। जोश इंग्लिश 6 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी आस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप में अपने आखिरी ग्रुप मैच में शुक्रवार को ओमान को नौ विकेट से हराया।
टी20 विश्व कप में लगातार सबसे अधिक हार-
10 - बांग्लादेश (2007 - 2012)
10* - ओमान (2021 - 2026)
7 - नामीबिया (2024-2026)
7 - आयरलैंड (2022 - 2026)
7 - पीएनजी (2021 - 2024)।
105 रन का लक्ष्य आस्ट्रेलिया ने 62 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। कप्तान मिचेल मार्श 33 गेंद में 64 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले एडम जम्पा के 4 विकेट की मदद से ओमान को 16.2 ओवर में 104 रन पर आउट कर दिया। ओमान के लिये वसीम अली ने सर्वाधिक 32 रन बनाये।
टी20 विश्व कप में 100 से अधिक रनों के सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक गेंदें शेष रहने का रिकॉर्ड-
62 (कुल: 116) - इंग्लैंड बनाम अमेरिका, ब्रिजटाउन, 2024
62 (कुल: 105) - ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान, पल्लेकेले 2026
58 (कुल:102) - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, केप टाउन, 2007
55 (कुल: 129) - वेस्ट इंडीज बनाम अमेरिका, ब्रिजटाउन, 2024
50 (कुल:126) - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2026।
अनुभवी लेग स्पिनर एडम जम्पा के चार विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप मैच में शुक्रवार को ओमान को 104 रन पर आउट कर दिया। जम्पा ने 21 रन देकर चार विकेट लिये जबकि जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल को दो दो विकेट मिले। ओमान की टीम 16 . 2 ओवर में आउट हो गई।
इस बीच ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। आईसीसी टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी है। पहले पायदान पर 50 विकेट के साथ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन है। टॉप-5 लिस्ट में कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।
T20 WC में सबसे ज्यादा विकेट-
50ः शाकिब अल हसन (ईआर: 6.86)
44ः एडम ज़म्पा (ईआर: 6.52)
43ः राशिद खान (ईआर: 6.36)
40ः वानिंदु हसरंगा (ईआर: 6.01)
39ः शाहिद अफरीदी (ईआर: 6.71)।
T20 WC में सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने वाले खिलाड़ी-
4ः एडम ज़म्पा
3ः शाकिब अल हसन
3ः सईद अजमल
3ः राशिद खान
3ः एनरिक नॉर्टजे।