Australia Women vs Pakistan Women: पाकिस्तान के खिलाफ बेथ मूनी के शतक, पाक के खिलाफ 9 पारी, रन 388 और स्ट्राइक 103.46

Australia Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup: अलाना किंग (51* रन) महिला एकदिवसीय मैचों में 10वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 8, 2025 19:43 IST2025-10-08T18:57:05+5:302025-10-08T19:43:24+5:30

Australia Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup live AUSW 221-9 Beth Mooney’s last 6 ODI innings 50 77 18 138 12 109 | Australia Women vs Pakistan Women: पाकिस्तान के खिलाफ बेथ मूनी के शतक, पाक के खिलाफ 9 पारी, रन 388 और स्ट्राइक 103.46

Australia Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup

HighlightsAustralia Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup: पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू ने 03 विकेट लिए।Australia Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup: रमीन शमीम और फातिमा सना ने 2-2 विकेट चटकाए।Australia Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup: मूनी ने 109 जबकि एलेना किंग ने नाबाद 51 रन की पारी खेली।

कोलंबोः ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी के शतक से आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप में बुधवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ नौ विकेट पर 221 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मूनी ने 109 जबकि एलेना किंग ने नाबाद 51 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू ने तीन जबकि रमीन शमीम और फातिमा सना ने दो-दो विकेट चटकाए।

 

 

Australia Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup: बेथ मूनी की पिछली छह वनडे पारियांः

 50

77*

18

138

12

109

Australia Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup: बेथ मूनी बनाम PAK-W-

वनडे पारी: 9

रन: 388

औसत: 77.6

स्ट्राइकः 103.46

पचास/शतक: 2/1

पिछले तीन स्कोर:

57*

133

109।

  

Australia Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup: महिला एकदिवसीय मैचों में नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी-

106 - ए किंग और बी मूनी ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, 2025 विश्व कप*

77 - ए गार्डनर और के गार्थ ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, नॉर्थ सिडनी, 2024

76 - के बीम्स और ए ब्लैकवेल ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, डर्बी, 2017 विश्व कप

73 - एल एस्क्यू और आई गुहा इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई, 2007।

Australia Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup: अलाना किंग (51* रन) महिला एकदिवसीय मैचों में 10वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी हैं।

Australia Women vs Pakistan Women ICC Women's World Cup:  एकदिवसीय पारी में 7वें विकेट के गिरने के बाद बनाए गए सर्वाधिक रन-

145 - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, 2025 विश्व कप*

132 - स्कॉटलैंड बनाम बांग्लादेश, लाहौर, 2025

113 - श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, हंबनटोटा, 2019।

अनुभवी बल्लेबाज बेथ मूनी ने शानदार 109 रन की पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप मैच में बुधवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ विषम परिस्थितियों से उबरते हुए नौ विकेट पर 221 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बाएं हाथ की स्पिनर नाशरा संधू (37 रन पर तीन विकेट), ऑफ स्पिनर रमीन शमीम (29 रन पर दो विकेट) और तेज गेंदबाज कप्तान फातिमा सना (49 रन पर दो विकेट) ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 76 रन पर सात विकेट कर दिया था।

लेकिन मूनी ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी एलेना किंग (नाबाद 51) के साथ नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 106 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। मूनी ने 114 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके मारे जबकि एलेना ने 49 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और इतने ही चौके जड़े।

यह महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में नौवें या उससे निचले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौवें विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर और किम गार्थ के बीच 76 रन की थी।

पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद पाकिस्तान ने संधू की अगुआई में स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस दिया था लेकिन मूनी एक छोर पर डटी रही और अपने पांचवें एकदिवसीय शतक की बदौलत टीम को मुश्किल से उबारा। मूनी उस समय क्रीज पर उतरी जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 30 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी।

विकेटों के पतझड़ के बीच उन्होंने एक छोर संभाले रखा और अपनी सबसे यादगार पारियों में से एक खेली। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 ओवर के बाद सात विकेट पर 83 रन था और इसके बाद उन्होंने दो विकेट खोकर 138 रन जोड़े। धीमी और स्पिन की अनुकूल पिच पर ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए।

पाकिस्तान ने क्षेत्ररक्षण में अच्छा प्रदर्शन किया और शानदार प्रयासों से महत्वपूर्ण कैच लपके। सादिया इकबाल (32 रन पर एक विकेट) ने सातवें ओवर में कप्तान एलीसा हीली (20) को डायना बेग के हाथों कैच कराके ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया जबकि फातिमा ने अगले ओवर में दूसरी सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड (10) का कैच अपनी ही गेंद पर लपका।

जैसे ही गेंद टर्न लेने लगी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती गईं। संधू ने एलिस पैरी (05) और एनाबेल सदरलैंड (01) के दो बड़े विकेट लिए जिससे 15वें ओवर तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 59 रन हो गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाने वाली एश्ले गार्डनर (01) ने लापरवाही भरा शॉट खेलकर रमीन की गेंद को सीधे मिडविकेट पर खड़ी फातिमा के हाथों में खेल दिया जिससे टीम ने सिर्फ पांच रन जोड़कर तीन विकेट गंवाए।

ताहलिया मैकग्रा (05) और जॉर्जिया वेयरहैम (00) भी पांच गेंदों के अंतराल में सिर्फ एक रन जोड़कर आउट हो गईं जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 76 रन तक सात विकेट गंवा दिए। मूनी ने इसके बाद किम गार्थ (11) के साथ आठवें विकेट के लिए 39 रन जोड़कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। डायना बेग (74 रन पर एक विकेट) ने गार्थ को विकेटकीपर सिदरा नवाज के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

मूनी को इसके बाद एलेना के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिली और दोनों ने मैच का रुख बदल दिया। मूनी ने 48वें ओवर में फातिमा की गेंद पर एक रन के साथ 110 गेंद में शतक पूरा किया। पारी के अंतिम ओवर में एलेना ने फातिमा पर लगातार दो छक्कों के साथ अपना पहला अर्धशतक पूरा किया जबकि मूनी लगातार दो चौके जड़ने के बाद पारी की अंतिम गेंद पर सदफ को कैच दे बैठीं।

Open in app