Australia vs Sri Lanka World Cup 2023: पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टीम तीसरे मैच में परेशान, श्रीलंका ने किया हमला, 125 रन की साझेदारी

Australia vs Sri Lanka World Cup 2023: श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को विश्व कप के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2023 16:14 IST2023-10-16T15:52:27+5:302023-10-16T16:14:55+5:30

Australia vs Sri Lanka World Cup 2023 Last 5 opening stands vs Australia in World Cups see list | Australia vs Sri Lanka World Cup 2023: पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टीम तीसरे मैच में परेशान, श्रीलंका ने किया हमला, 125 रन की साझेदारी

file photo

Highlightsपहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई।आस्ट्रेलिया ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। कुसल परेरा शानदार पारी खेल रहे हैं।

Australia vs Sri Lanka World Cup 2023: लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका वनडे विश्व कप 2023 मैच जारी है। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस पहली बार विश्व कप में कप्तानी कर रहे हैं। पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई।

विश्व कप में श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट):

140 - एम जयवर्धने और सी सिल्वा, सेंट जॉर्ज 2007 (चौथा)

130 - टी दिलशान और के संगकारा, सिडनी 2015 (दूसरा)

125 - ए डी सिल्वा और ए गुरुसिन्हा, लाहौर 1996 (तीसरा)

125 - पी निसांका एवं के परेरा, लखनऊ 2023* (पहला)।

आस्ट्रेलिया ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं श्रीलंका ने दासुन शनाका और मथीषा पथिराना की जगह चमिका करुणारत्ने और लाहिरु कुमारा को उतारा है। कुसल परेरा शानदार पारी खेल रहे हैं। परेरा और निशांका ने अर्धशतक पूरा कर लिया। 

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम अंतिम 5 ओपनिंग स्टैंडः

79 - डी कॉक और ए मार्कराम, मैनचेस्टर 2019 (हार)

124 - जे बेयरस्टो और जे रॉय, बर्मिंघम 2019 (हार)

2 - ईशान किशन और आर शर्मा, चेन्नई 2023 (हार)

108 - टी बावुमा और क्यू डी कॉक, लखनऊ 2023 (हार)

125* - पी निसांका और केजे परेरा, लखनऊ 2023 (??)*।

Open in app