Australia vs South Africa, 2nd T20I: 41 गेंद में शतक, ऑस्ट्रेलिया बॉलर पर टूटे डेवाल्ड ब्रेविस, दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरा सबसे तेज़ शतक

Australia vs South Africa, 2nd T20I: ब्रेविस ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 100 रनों की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ़्रीका को एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 12, 2025 16:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ़्रीका के लिए टी20 मैचों में दूसरा सबसे तेज़ शतक है।56 गेंद में 125 नाबाद पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल हैं।सिर्फ़ 41 गेंदों में 240 से ज़्यादा की स्ट्राइक रेट से शतक पूरा किया।

Australia vs South Africa, 2nd T20I: दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी टीम के लिए अपना पहला टी20 शतक जड़ा। इस युवा प्रोटियाज़ बल्लेबाज़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ़ 41 गेंदों में 240 से ज़्यादा की स्ट्राइक रेट से शतक पूरा किया। 56 गेंद में 125 नाबाद पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। यह पारी दक्षिण अफ़्रीका के लिए टी20 मैचों में दूसरा सबसे तेज़ शतक है। 11 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20I में पहली 100+ साझेदारी। 2014 में एडिलेड में डी कॉक और रोसो द्वारा दूसरे विकेट के लिए बनाए गए 129 रनों के बाद, यह दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

Australia vs South Africa, 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर-

125*डेवाल्ड ब्रेविस बनाम ऑस्ट्रेलिया डार्विन 2025

124*शेन वॉटसन बनाम भारत सिडनी 2016

120*ग्लेन मैक्सवेल बनाम वेस्टइंडीज एडिलेड 2024ः

Australia vs South Africa, 2nd T20I:  प्रत्येक कंगारू बॉलर को कूटे डेवाल्ड ब्रेविस-

मैक्सवेल: 30(8)

हेज़लवुड: 26(9)

ज़म्पा: 26(13)

एबॉट: 22(13)

ड्वार्शियस: 21(13)

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (दक्षिण अफ्रीका)-

125*डेवाल्ड ब्रेविस बनाम ऑस्ट्रेलिया, डार्विन 2025

119 फाफ डू प्लेसिस बनाम वेस्टइंडीज, जोबर्ग 2015

117*रिचर्ड लेवी बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन 2012

117 रीज़ा हेंड्रिक्स बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन 2024

114*मॉर्न वैन विक बनाम वेस्टइंडीज, डरबन 2015।

दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट टीम की नई खोज हालांकि कप्तान एडेन मार्करम शुरुआत में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। लेकिन ब्रेविस ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 100 रनों की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ़्रीका को एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

Australia vs South Africa, 2nd T20I:  दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज़ टी20I शतक- (गेंद हिसाब से)-

डेविड मिलरः 35, बांग्लादेश 2017

डेवाल्ड ब्रेविसः 41, ऑस्ट्रेलिया 2025

रिचर्ड लेवीः 45, न्यूज़ीलैंड 2012

क्विंटन डी कॉकः 46, इंग्लैंड 2020

फाफ डू प्लेसिसः 46, वेस्टइंडीज 2015

रिले रोसोः 48, भारत 2022।

वह 2024 में सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ रीजा हेंड्रिक्स के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच गेंदबाजों के खिलाफ 20+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। डेवाल्ड ब्रेविस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाएंगे, 2023 में गुवाहाटी में रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 123 रन को पीछे छोड़ दिया।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या