Australia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

Australia vs Oman Highlights: आज टी20 वर्ल्ड कप में ओमान vs ऑस्ट्रेलिया का मैच खेला गया, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और ओमान को बेहद कम स्कोर पर रोक दिया। ओमान के बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते नजर आ रहे थे।

By संदीप दाहिमा | Updated: February 20, 2026 22:40 IST2026-02-20T22:40:37+5:302026-02-20T22:40:53+5:30

Australia vs Oman Highlights T20 World cup 2026 aus won by 9 wickets | Australia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

Australia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

googleNewsNext
HighlightsAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

Australia vs Oman Highlights: आज टी20 वर्ल्ड कप में ओमान vs ऑस्ट्रेलिया का मैच खेला गया, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और ओमान को बेहद कम स्कोर पर रोक दिया। ओमान के बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते नजर आ रहे थे। टीम में सबसे ज्यादा सिर्फ 32 रन वसीम अली ने बनाए, आमिर कलीम 0 रन, कप्तान जतिंदर सिंह 17 रन, करण सोनावले 12 रन, हम्माद मिर्ज़ा  16 रन, मोहम्मद नदीम 2, विनायक शुक्ला 9, जितेन रामानंदी 1, शकील अहमद 3 रन, जय ओड़ेद्रा 4 रन, Shafiq Jan 0, ओमान की पूरी टीम 20 ओवर भी खेल नहीं पाई और 104 रनों पर ऑल आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 105 रनों का लक्ष्य था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में हासिल कर लिया, मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने मैदान में खूब रन बरसाए, पहले विकेट के लिए दोनों ने 49 गेंदों में 93 रन जोड़े, मार्श ने 33 गेंदों में नाबाद 64 रन ठोके। हेड ने भी 19 गेंदों में 32 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने मैच का अंत किया और टीम को जीत दिलाई, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी उदास नजर आए क्यों की टीम सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। ओमान की टीम इस पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

Open in app