ऑस्ट्रेलिया में होगा इंडोर विश्व कप, 10-17 अक्टूबर तक खेले जाएंगे मुकाबले

By भाषा | Updated: January 22, 2020 13:35 IST2020-01-22T13:35:53+5:302020-01-22T13:35:53+5:30

Australia to host 11th Indoor Cricket World Cup in October | ऑस्ट्रेलिया में होगा इंडोर विश्व कप, 10-17 अक्टूबर तक खेले जाएंगे मुकाबले

ऑस्ट्रेलिया में होगा इंडोर विश्व कप, 10-17 अक्टूबर तक खेले जाएंगे मुकाबले

ऑस्ट्रेलिया इंडोर क्रिकेट विश्व कप के 11वें सत्र की मेजबानी 10 से 17 अक्टूबर तक करेगा। यह टूर्नामेंट मेलबर्न के अत्याधुनिक इंडोर क्रिकेट स्टेडियम कासे स्टेडियम और सिटीपावर सेंटर पर खेले जायेंगे। 

ऑस्ट्रेलिया महिला और पुरूष दोनों वर्गों में मौजूदा चैम्पियन है। इस टूर्नामेंट में दस देशों की टीमें चार वर्गों अंडर 21 पुरूष और महिला, ओपन पुरूष और महिला में खेलेंगी। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कार्यकारी महाप्रबंधक (कम्युनिटी क्रिकेट) बेलिंडा क्लार्क ने कहा, ‘‘हम 2020 इंडोर विश्व कप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की अगवानी करेंगे। इसे लेकर हम काफी रोमांचित है।’’

Open in app