Australia squad for T20 World Cup 2026: कमिंस, स्मिथ और मैट शॉर्ट बाहर, विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम

Australia squad for T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अपनी अंतिम टीम की घोषणा कर दी है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 31, 2026 14:39 IST2026-01-31T14:31:45+5:302026-01-31T14:39:49+5:30

Australia squad for T20 World Cup 2026 Pat Cummins ruled out full 15-member list announced Smith omitted as Australia confirm T20 World Cup squad | Australia squad for T20 World Cup 2026: कमिंस, स्मिथ और मैट शॉर्ट बाहर, विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम

file photo

googleNewsNext
Highlightsमैट शॉर्ट को ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय अंतिम टीम में जगह नहीं मिली है।ऑस्ट्रेलिया की टीम 2022 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है।पाकिस्तान के टी20 विश्व कप की तैयारी के अंतिम चरण के रूप में देखा जा रहा है।

सिडनीः आईसीसी टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया टीम की अगुवाई मिचेल मार्श करेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जो भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। तेज गेंदबाज और टी20 क्रिकेट के कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। बेन ड्वारशुइस को शामिल किया गया है। मैट शॉर्ट को ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय अंतिम टीम में जगह नहीं मिली है। बत्तीस साल के कमिंस पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

Australia squad for T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम:

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को भी शुरुआती 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया है। मैथ्यू रेनशॉ को शॉर्ट की जगह टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा, ‘‘पैट की पीठ की चोट को ठीक होने में और समय लगेगा इसलिए बेन एक तैयार वैकल्पिक खिलाड़ी है जो बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने के साथ-साथ शानदार क्षेत्ररक्षण और निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी भी करता है।’’

कमिंस को शुरू में ऑस्ट्रेलिया की अस्थाई टीम में चुना गया था। चयनकर्ता ने कहा, ‘‘मैट (रेनशॉ) ने हाल ही में सभी प्रारूप में प्रभाव डाला है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, क्वींसलैंड बुल्स और ब्रिस्बेन हीट के लिए सीमित ओवरों के प्रारूप में कई भूमिकाएं शामिल हैं।’’ जोश हेजलवुड, टिम डेविड और नाथन एलिस की तिकड़ी ने इस प्रतिष्ठित टी20 प्रतियोगिता के लिए फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है।

एशेज से पहले पैर में चोट के कारण हेजलवुड बाहर हो गए थे। डेविड भी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बिग बैश लीग के अधिकतर मुकाबलों और पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहे जबकि एलिस भी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बिग बैश लीग फाइनल और पाकिस्तान दौरे से बाहर रहे।

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के पूल चरण के लिए श्रीलंका जाने से पहले लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 श्रृंखला खेल रहा है। टी20 विश्व कप सात फरवरी से आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका के अलग-अलग स्थलों पर होगा। पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ को जगह मिली है। इस सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। 

दूसरी ओर स्टीव स्मिथ ने इस सीजन के बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए 41 गेंदों में शतक बनाकर प्रभावित किया था, को टीम में जगह नहीं मिली। ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि पैट को पीठ की चोट से उबरने के लिए अधिक समय चाहिए, इसलिए बेन एक उपयुक्त विकल्प हैं

जो बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने के साथ-साथ दमदार फील्डिंग और निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का विकल्प भी प्रदान करते हैं। मैट (रेनशॉ) ने हाल ही में सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है।शुरुआती टीम में शामिल शॉर्ट की जगह मैथ्यू रेनशॉ को मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने स्टीव स्मिथ भी टीम से बाहर किया हैं।

मिचेल मार्श की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान में हैं और टी20 सीरीज खेल रही है। पाकिस्तान के टी20 विश्व कप की तैयारी के अंतिम चरण के रूप में देखा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 2022 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है। चयनकर्ताओं को उनकी जगह 15 सदस्यीय टीम में बेन ड्वारशुइस को चुनना पड़ा।

Open in app