AUS vs SL World Cup: वार्न क्लब में जंपा, डेथ ओवर में सबसे आगे स्टार्क, 177 गेंद और 18 विकेट, देखें लिस्ट

AUS vs SL World Cup: 5 बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया और एक बार की चैंपियन टीम श्रीलंका के बीच मुकाबला जारी है। दोनों टीम 2-2 मैच हारकर आमने-सामने हैं। खाता खोलना इनका लक्ष्य है।  

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2023 19:39 IST2023-10-16T19:38:35+5:302023-10-16T19:39:48+5:30

AUS vs SL World Cup Most 4-fer for Australian spinners in ODIs 13-Shane Warne 10 -Adam Zampa Mitchell Starc in death-overs (41-50) in World Cups | AUS vs SL World Cup: वार्न क्लब में जंपा, डेथ ओवर में सबसे आगे स्टार्क, 177 गेंद और 18 विकेट, देखें लिस्ट

file photo

Highlightsश्रीलंका की पारी 43.3 ओवर में महज 209 रन पर समेट दी।130 गेंद में 125 रन की साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने दमदार शुरुआत की।निशंका ने 67 गेंद की पारी में आठ चौके जड़े।

AUS vs SL World Cup: आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप मैच 2023 रोमांच पर पहुंच गया है। 5 बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया और एक बार की चैंपियन टीम श्रीलंका के बीच मुकाबला जारी है। दोनों टीम 2-2 मैच हारकर आमने-सामने हैं। खाता खोलना इनका लक्ष्य है। 

लेग स्पिनर एडम जम्पा (47 रन पर चार विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (32 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलया ने आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप मैच में शनिवार को यहां श्रीलंका की पारी 43.3 ओवर में महज 209 रन पर समेट दी।

वनडे में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों के लिए सर्वाधिक 4 विकेटः

 13 - शेन वार्न

10 - एडम ज़म्पा।

विश्व कप में डेथ ओवरों (41-50) में मिचेल स्टार्कः

गेंद - 177

विकेट- 18

औसत - 7.61

डाट्स गेंद- 104।

सलामी बल्लेबाजों कुसल परेरा (78) और पथुम निसंका (61) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच 130 गेंद में 125 रन की साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने दमदार शुरुआत की लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद उसकी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। परेरा ने 82 गेंद की पारी में 12 जबकि निशंका ने 67 गेंद की पारी में आठ चौके जड़े।

इन दोनों की बल्लेबाजी के दौरान टीम आसानी से 300 रन तक पहुंचती दिख रही थी। इन दोनों खिलाड़ियों को कमिंस ने पवेलियन की राह दिखाई। कमिंस की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने शानदार कैच लपककर निशंका की पारी को खत्म किया जिसके बाद उन्होंने परेरा को बोल्ड कर श्रीलंका को 157 के स्कोर पर दूसरा झटका दिया।

इनके अलावा चरिथ असलंका (25) ही दहाई के आंकड़े में रन बना पाये। एडम जम्पा ने इसके बाद अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए कप्तान कुसल मेंडिस (नौ) और सदीरा समरविक्रमा (दो) को आउट कर लय में वापसी की घोषणा की। मेंडिस को आउट करने में वार्नर की भी भूमिका रही, जिन्होंने डाइव लगाकर मैच में अपना दूसरा शानदार कैच लपका।

इस गेंदबाज ने चमिका करूणारत्ने (दो) और महीश तीक्षणा (शून्य) को पगबाधा किया। वामहस्त तेज गेंदबाज स्टार्क ने धनंजय डिसिल्वा (सात) और लाहिरु कुमारा (चार) को बोल्ड किया। मैक्सवेल ने असलंका को आउट कर श्रीलंकाई पारी का अंत किया। इससे पहले सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपना कर शुरुआती 20 ओवरों तक ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाये रखा।

इस दौरान मिशेल स्टार्क ने तीन बार रनअप पूरी कर गेंद नहीं डाली और क्रीज से निकलने पर परेरा को चेतावनी दी। इस गेंदबाज ने हालांकि परेरा को रन आउट नहीं किया। मार्कस स्टोइनिस की उछाल लेती गेंद परेरा के सिर पर भी लगी लेकिन इस बल्लेबाज ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

Open in app