AUS vs SL: 1996 विश्व कप फाइनल के बाद से श्रीलंका ने वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को नहीं हराया, कई बड़े रिकॉर्ड टूटे, देखें

AUS vs SL: लेग स्पिनर एडम जम्पा (47 रन पर चार विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (32 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप मैच में श्रीलंका को 88 गेंद शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 17, 2023 09:57 IST

Open in App
ठळक मुद्देवनडे विश्व कप में किसी टीम द्वारा किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक जीत (9) भी है।ऑस्ट्रेलिया की तीन मैचों में यह पहली जीत है और टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर आ गयी है। श्रीलंका लगातार तीसरी हार के बाद नौवें स्थान पर है।

AUS vs SL: श्रीलंका की हार का सिलसिला जारी है। आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने 2023 विश्व कप में खाता खोल लिया। 1996 विश्व कप फाइनल के बाद से श्रीलंका ने वनडे विश्व कप में आठ मैचों में ऑस्ट्रेलिया को नहीं हराया है। यह वनडे विश्व कप में किसी टीम द्वारा किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक जीत (9) भी है।

ऑस्ट्रेलिया की तीन मैचों में यह पहली जीत है और टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर आ गयी है। श्रीलंका लगातार तीसरी हार के बाद नौवें स्थान पर है। श्रीलंका की पारी को 43.3 ओवर में 209 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाकर जीत दर्ज की।

विश्व कप में SL बनाम AUS के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़ेः

3/34 - चामिंडा वास, 2003

3/38 - दिलशान मदुशंका, लखनऊ 2023*

3/43 - अरविंद डी सिल्वा, लाहौर 1996

3/47 - दिलहारा फर्नांडो, सेंचुरियन 2003।

भारत में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के (सभी प्रारूपों में)-

51 - ग्लेन मैक्सवेल

49 - कीरोन पोलार्ड

48-असगर अफगान

48- एबी डिविलियर्स

ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका विश्व कप मेंः

102(53), सिडनी 2015

46*(25), द ओवल 2019

31*(21), लखनऊ 2023*

विश्व कप में किसी टीम द्वारा सबसे अधिक मैच हारे गएः

42 - श्रीलंका*

42 - जिम्बाब्वे

35-वेस्टइंडीज

34 - इंग्लैंड।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श (51 गेंद में 52) और जोश इंग्लिस  (59 गेंद में 58) ने अर्धशतकीय पारियां खेली जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 21 गेंद में नाबाद 31 और मार्नस लाबुशेन ने 60 गेंद में 40 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने तीन विकेट लिये। दुनिथ वेलालागे को एक सफलता मिली।

सलामी बल्लेबाजों कुसल परेरा (78) और पथुम निसंका (61) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच 130 गेंद में 125 रन की साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने दमदार शुरुआत की लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद उसकी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। परेरा ने 82 गेंद की पारी में 12 जबकि निशंका ने 67 गेंद की पारी में आठ चौके जड़े।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपश्रीलंका क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या