AUS vs OMN Highlights: ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता

AUS vs OMN Highlights: टी20 विश्व कप 2026 में आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मैच खेला जा रहा है, ये मैच टी20 वर्ल्ड कप का 40वां मैच है और दोनों टीमें मैदान में जीतने के उतरेगीं। मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग आप जिओ हॉट स्टार पर देख पाएंगे।

By संदीप दाहिमा | Updated: February 20, 2026 21:58 IST2026-02-20T18:31:23+5:302026-02-20T21:58:46+5:30

AUS vs OMN LIVE Score Australia vs Oman Match Live Updates, 40th Match of T20 World Cup, Watch Today Match | AUS vs OMN Highlights: ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता

AUS vs OMN Highlights: ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता

googleNewsNext

Australia vs Oman Highlights: टी20 विश्व कप 2026 में आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मैच खेला जा रहा है, ये मैच टी20 वर्ल्ड कप का 40वां मैच है और दोनों टीमें मैदान में जीतने के उतरेगीं। मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग आप जिओ हॉट स्टार पर देख पाएंगे। ओमान की प्लेइंग XI: ओमान की टीम इस मुकाबले में इन खिलाड़ियों के साथ उतरी है: कप्तान जतिंदर सिंह, आमिर कलीम, करण सोनावले, हम्मद मिर्ज़ा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामानंदी, जय ओदेद्रा, शकील अहमद और शफीक जान। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: ऑस्ट्रेलिया की कमान Mitchell Marsh के हाथ में है। उनके साथ ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और एडम ज़ैम्पा शामिल हैं।

20 Feb, 26 : 09:51 PM

विश्व कप से बाहर और गुस्सा ओमान पर...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/australia-won-9-wick-vs-oman-bowled-out-104-out-t20-world-cup-2026-and-venting-anger-oman-australia-won-scoring-108-runs-in-9-4-overs-third-in-group-b-with-4-points-b507/

20 Feb, 26 : 09:38 PM

AUS vs OMN LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता

20 Feb, 26 : 09:27 PM

AUS vs OMN LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता

20 Feb, 26 : 09:26 PM

विश्व कप से बाहर और गुस्सा ओमान पर...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/australia-won-9-wick-vs-oman-bowled-out-104-out-t20-world-cup-2026-and-venting-anger-oman-australia-won-scoring-108-runs-in-9-4-overs-third-in-group-b-with-4-points-b507/

20 Feb, 26 : 09:14 PM

0, 0, 0, 30, 0, 68, 0?, 7 पारी में 5 बार 0 पर ढेर अभिषेक शर्मा...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/0-0-0-30-0-68-0-were-sure-will-deliver-india-coach-dismisses-abhishek-sharma-speculation-ind-vs-sa-t20-wc-clash-sharma-out-0-five-times-in-7-innings-see-video-b507/

20 Feb, 26 : 09:14 PM

9 मार्च 2022 को शादी और 20 फरवरी 2026 को तलाक...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/csks-rs5-2-cr-spinner-rahul-chahar-ishani-johar-announces-divorce-resolution-cost-lot-after-15-months-in-court-ahead-ipl-2026-last-15-months-spent-courtroom-b507/

20 Feb, 26 : 09:13 PM

T20 WC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी?...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/most-wickets-in-t20-wc-50-shakib-al-hasan-44-adam-zampa-43-rashid-khan-40-wanindu-hasaranga-39-shahid-afridi-most-4-fers-in-t20-wc-4-adam-zampa-b507/

20 Feb, 26 : 08:52 PM

Australia vs Oman LIVE: शफीक जान की खराब शुरुआत

शफीक जान का पहला ओवर काफी महंगा साबित हुआ। लाइन-लेंथ नहीं मिली और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों ने मौका हाथ से जाने नहीं दिया।

20 Feb, 26 : 08:52 PM

Australia vs Oman LIVE: मार्श ने आते ही दिखाई ताकत

कप्तान Mitchell Marsh ने पहली ही ओवर में गियर बदल दिया। पहले एक चौका, फिर अगली ही गेंद पर दूसरा - सीधा संदेश कि ऑस्ट्रेलिया रुकने वाली नहीं।

20 Feb, 26 : 08:51 PM

Australia vs Oman LIVE: ऑस्ट्रेलिया की आसान शुरुआत, जीत की तरफ तेज कदम

ऑस्ट्रेलिया ने 105 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा बड़े आराम से शुरू कर दिया है। शुरुआत से ही इरादा साफ है - मैच जल्दी खत्म करना है।

20 Feb, 26 : 08:50 PM

AUS vs OMN LIVE Score:

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15/0

20 Feb, 26 : 08:30 PM

Australia vs Oman LIVE: अब ऑस्ट्रेलिया के सामने आसान सा लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब सिर्फ 105 रन बनाने हैं। उनकी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हुए ये टारगेट ज्यादा बड़ा नहीं माना जा रहा।

20 Feb, 26 : 08:30 PM

Australia vs Oman LIVE: पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई टीम

ओमान के बल्लेबाज क्रीज पर टिक ही नहीं पाए। लगातार विकेट गिरते रहे और टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी, जो इस तरह के बड़े मैच में काफी निराशाजनक माना जाएगा।

20 Feb, 26 : 08:29 PM

Australia vs Oman Live: ओमान की पूरी टीम ढेर, ऑस्ट्रेलिया को मिला 105 रन का टारगेट

ओमान की पारी पूरी तरह बिखर गई और टीम सिर्फ 16.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। पूरी टीम मिलकर सिर्फ 104 रन ही बना सकी।

20 Feb, 26 : 08:26 PM

AUS vs OMN LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 105 रनों का लक्ष्य

ओमान 16.2 ओवर में 104 रनों पर ऑल आउट, ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 105 रनों का लक्ष्य

20 Feb, 26 : 08:20 PM

AUS vs OMN LIVE Score:

वसीम अली आउट, ओमान का स्कोर 100/8

20 Feb, 26 : 08:04 PM

AUS vs OMN LIVE Score:

विनायक शुक्ला आउट, ओमान का स्कोर 86/6

20 Feb, 26 : 07:57 PM

Australia vs Oman LIVE: ओमान की हालत और खराब

ओमान के विकेट लगातार गिर रहे हैं और अब टीम पूरी तरह दबाव में आ चुकी है। ऑस्ट्रेलिया मैच पर मजबूत पकड़ बना चुका है।

20 Feb, 26 : 07:56 PM

Australia vs Oman LIVE: रिव्यू में साफ हुआ सच

रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद सीधे पैड पर लगी थी, बल्ले या ग्लव का कोई संपर्क नहीं था। इसके बाद फैसला बदल गया और नदीम को पवेलियन लौटना पड़ा।

20 Feb, 26 : 07:56 PM

Australia vs Oman LIVE: ज़ैम्पा का एक और वार, नदीम LBW

एडम ज़ैम्पा ने फिर से कमाल कर दिया है। उनकी चालाक गेंद पर मोहम्मद नदीम बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में चूक गए और गेंद सीधे पैड पर जा लगी।

20 Feb, 26 : 07:45 PM

Australia vs Oman LIVE: ओमान पूरी तरह दबाव में

ओमान अब रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। लगातार विकेट और धीमी रन गति से टीम की हालत काफी नाज़ुक होती जा रही है।

20 Feb, 26 : 07:45 PM

Australia vs Oman LIVE: आते ही जैम्पा ने किया वार

स्पिनर एडम जैम्पा ने आते ही अपना असर दिखाया। अपने पहले ही ओवर में विकेट लेकर ओमान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

20 Feb, 26 : 07:44 PM

Australia vs Oman LIVE: बार्टलेट का स्पेल खत्म, शानदार प्रदर्शन

जेवियर बार्टलेट ने अपना स्पेल पूरा कर लिया है और उन्होंने शुरुआत में ही ओमान को बड़े झटके देकर मैच का रुख बदल दिया।

20 Feb, 26 : 07:43 PM

AUS vs OMN LIVE Score: हम्माद मिर्जा आउट, ओमान का स्कोर 59/4

ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर कसा शिकंजा

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों ने अब पूरी तरह दबाव बना दिया है। पिछले दो ओवर में सिर्फ 12 रन ही आए हैं, जिससे ओमान के बल्लेबाज़ खुलकर खेल नहीं पा रहे।

20 Feb, 26 : 07:33 PM

Australia vs Oman LIVE: ओमान मुश्किल में

शुरुआती ओवरों में ही विकेट गिरने से ओमान पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अब मिडिल ऑर्डर पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है कि टीम को संभाले।

20 Feb, 26 : 07:33 PM

Australia vs Oman LIVE: बल्लेबाज़ पूरी तरह चकमा खा गया

गेंद शुरुआत में बाहर जाती हुई लग रही थी, लेकिन पिच पर गिरते ही सीधी अंदर आ गई। जतिंदर सिंह पूरी तरह कन्फ्यूज हो गए और देखते ही देखते मिडिल स्टंप पीछे उड़ गया।

20 Feb, 26 : 07:32 PM

Australia vs Oman LIVE: बार्टलेट की खतरनाक गेंदबाज़ी जारी

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ ज़ेवियर बार्टलेट आज जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। ये उनका दूसरा विकेट है, और दोनों बार उन्होंने बल्लेबाज़ के सीधे स्टंप उड़ा दिए हैं।

20 Feb, 26 : 07:32 PM

Australia vs Oman LIVE: ओमान के कप्तान बोल्ड, बार्टलेट का दूसरा शिकार

ओमान को एक और बड़ा झटका लग गया है। कप्तान जतिंदर सिंह शानदार गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

20 Feb, 26 : 07:29 PM

Australia vs Oman LIVE: जतिंदर सिंह आउट, ओमान का स्कोर 41/3

Nathan Ellis को पहले एक जोरदार चौका पड़ा, लेकिन अगली ही कुछ गेंदों में उन्होंने जबरदस्त कमबैक कर दिया। शानदार लाइन-लेंथ के साथ बल्लेबाज़ को चकमा दिया और विकेट निकाल लिया।

20 Feb, 26 : 07:26 PM

AUS vs OMN LIVE Score:

जतिंदर सिंह आउट, ओमान का स्कोर 39/3

20 Feb, 26 : 07:22 PM

AUS vs OMN LIVE Score: करन सोनावले आउट, ओमान का स्कोर 33/2

20 Feb, 26 : 07:13 PM

AUS vs OMN LIVE Score: मैक्सवेल से छूटा आसान कैच

ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल के पास दूसरी स्लिप में आसान सा कैच आया, लेकिन वो मौका हाथ से निकल गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बड़ा मौका था, जो उन्होंने गंवा दिया।

20 Feb, 26 : 07:13 PM

AUS vs OMN LIVE Score: फिर आया चौका, थोड़ी राहत मिली

कुछ ही गेंद बाद सोनावले ने बढ़िया टाइमिंग के साथ चौका जड़ दिया, जिससे टीम और फैंस को थोड़ी राहत मिली और स्कोरबोर्ड आगे बढ़ा।

20 Feb, 26 : 07:12 PM

AUS vs OMN LIVE Score: नई बल्लेबाज़ी पर भी आया खतरा

नए बल्लेबाज करण सोनावले के लिए भी शुरुआत आसान नहीं रही। अगली ही गेंद उनके बल्ले के बेहद करीब से निकल गई और कीपर के पास पहुंची - मतलब खतरा लगातार बना हुआ था।

20 Feb, 26 : 07:12 PM

AUS vs OMN LIVE Score: पहले ही ओवर में पूरा ड्रामा, विकेट-चौका-छूटा कैच सब कुछ

मैच का पहला ओवर ही जबरदस्त एक्शन से भरा रहा। आमिर कलीम को पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश भारी पड़ गई। गेंद अंदर आई और सीधे स्टंप उड़ा दिए — ओमान को शुरुआत में ही बड़ा झटका लग गया।

20 Feb, 26 : 06:55 PM

AUS vs OMN LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया जीत के साथ खत्म करना चाहती है सफर

मिचेल मार्श ने बताया कि टीम सुपर-8 में नहीं पहुंच पाने से जरूर निराश है, लेकिन आज का लक्ष्य साफ है, इस वर्ल्ड कप मैच को जीतकर अभियान का अंत सकारात्मक तरीके से करना। उन्होंने यह भी बताया कि टीम में एक बदलाव हुआ है और मैट रेनशॉ को मौका मिला है।

20 Feb, 26 : 06:54 PM

AUS vs OMN LIVE Score: ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह का बयान

जतिंदर सिंह ने कहा कि वो पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे क्योंकि पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी बढ़िया दिख रही है। उन्होंने माना कि इस टूर्नामेंट से टीम को काफी सीखने का मौका मिला है और आगे टीम और मजबूत होकर वापसी करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के खिलाफ खेलना खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है।

20 Feb, 26 : 06:53 PM

AUS vs OMN LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया की कमान Mitchell Marsh के हाथ में है। उनके साथ ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और एडम ज़ैम्पा शामिल हैं।

20 Feb, 26 : 06:52 PM

AUS vs OMN LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI घोषित, मुकाबला होने को तैयार

ओमान की प्लेइंग XI

ओमान की टीम इस मुकाबले में इन खिलाड़ियों के साथ उतरी है:
कप्तान जतिंदर सिंह, आमिर कलीम, करण सोनावले, हम्मद मिर्ज़ा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामानंदी, जय ओदेद्रा, शकील अहमद और शफीक जान।

20 Feb, 26 : 06:44 PM

AUS vs OMN LIVE Score: ओमान ने टीम में किए चार बड़े बदलाव

इस अहम मुकाबले के लिए ओमान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। टीम नए कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी है, ताकि मजबूत ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी जा सके।

20 Feb, 26 : 06:43 PM

AUS vs OMN LIVE Score: ओमान भी पहले बल्लेबाज़ी करना चाहता था

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने बताया कि अगर वो टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाज़ी ही चुनते। उनका मानना है कि बोर्ड पर रन डालकर दबाव बनाना बेहतर रणनीति होती।

20 Feb, 26 : 06:42 PM

AUS vs OMN LIVE Score: टीम में एक बदलाव

आज ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है - Matt Renshaw की एंट्री हुई है, जबकि Cooper Connolly बाहर गए हैं।

20 Feb, 26 : 06:42 PM

AUS vs OMN LIVE Score: सुपर-8 से बाहर होने का दुख

मार्श ने माना कि सुपर-8 में नहीं पहुंच पाना टीम के लिए काफी निराशाजनक रहा। ड्रेसिंग रूम का माहौल पिछले कुछ दिनों से थोड़ा भारी है, लेकिन आज का मैच वर्ल्ड कप का है और टीम जीत के साथ अभियान खत्म करना चाहती है।

20 Feb, 26 : 06:41 PM

AUS vs OMN LIVE Score: घर से आ रही आवाज़ों का है एहसास

मार्श ने साफ कहा कि टीम को पता है जब प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं होता तो ऑस्ट्रेलिया में चर्चा और आलोचना शुरू हो जाती है। लेकिन टीम उन बातों का सम्मान करती है और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती है।

20 Feb, 26 : 06:41 PM

कनाडा पर जीत के साथ विदाई?, कोच जोनाथन ट्रॉट...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/coach-jonathan-trott-bids-emotional-farewell-afghanistan-team-saying-satisfied-memories-overwhelmed-emotions-farewell-win-over-canada-b507/

20 Feb, 26 : 06:41 PM

जोरदार पुल शॉट और पानी पाइप लाइन आउट...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/indian-premier-league-vaibhav-sooryavanshi-powerful-pull-shot-water-pipeline-out-suryavanshi-shows-magic-rajasthan-royals-practice-session-video-b507/

20 Feb, 26 : 06:41 PM

AUS vs OMN LIVE Score: टॉस अपडेट – ऑस्ट्रेलिया पहले करेगा गेंदबाज़ी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान Mitchell Marsh ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि पिच बिलकुल फ्रेश है, ऐसे में शुरुआत में बॉलर्स को मदद मिल सकती है।

20 Feb, 26 : 06:40 PM

ACC Women’s Asia Cup Rising Stars: 22 फरवरी को फाइनल...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/acc-womens-asia-cup-rising-stars-india-a-enters-final-beats-sri-lanka-5-wickets-in-semifinal-sri-lanka-bowled-out-118-radha-yadav-19-runs-4-wickets-final-february-22-b507/

20 Feb, 26 : 06:40 PM

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की भविष्यवाणी...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/t20-world-cup-2026-former-indian-cricketers-predict-semi-finalists-ahead-super-8s-semifinal-team-india-south-africa-sri-lanka-and-new-zealand-b507/

Open in app