AUS vs IND, 1st Test: यशस्वी जायसवाल ने एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा, पीछे रह गए क्रिकेट के दिग्गज

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे धीमा अर्धशतक लगाया, उन्होंने ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए 123 गेंदें लीं।

By रुस्तम राणा | Updated: November 23, 2024 15:34 IST2024-11-23T15:34:38+5:302024-11-23T15:34:38+5:30

AUS vs IND, 1st Test: Yashasvi Jaiswal breaks record for most sixes in Tests in a calendar year | AUS vs IND, 1st Test: यशस्वी जायसवाल ने एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा, पीछे रह गए क्रिकेट के दिग्गज

AUS vs IND, 1st Test: यशस्वी जायसवाल ने एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा, पीछे रह गए क्रिकेट के दिग्गज

AUS vs IND, 1st Test: यशस्वी जायसवाल ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने नाथन लियोन के खिलाफ अपना 34वां छक्का लगाया और 2014 में ब्रेंडन मैकुलम द्वारा बनाए गए 33 छक्कों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मैकुलम ने 9 मैचों में छक्के लगाए, जबकि यशस्वी ने 12 मुकाबलों में अपने छक्के लगाए। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स 2022 में 26 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि दूसरे स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट हैं जिन्होंने 2005 में 22 छक्के लगाए थे।

टेस्ट मैचों में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

यशस्वी जायसवाल (भारत) - 34 छक्के* (2024)
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) - 33 (2014)
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 26 (2022)
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 22 (2005)
वीरेंद्र सहवाग (भारत) - 22 (2008)
एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड) - 21 (2004)

युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चल रहे पहले टेस्ट में शून्य पर आउट होने के बाद अर्धशतक बनाने के लिए बहुत धैर्य और दृढ़ संकल्प दिखाया है। यह यशस्वी जायसवाल का टेस्ट क्रिकेट में सबसे धीमा अर्धशतक है, उन्होंने ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए 123 गेंदें लीं। उनका पिछला सबसे धीमा टेस्ट अर्धशतक रोसेउ में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू के दौरान आया था, जहां उन्होंने इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए 104 गेंदें ली थीं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वह 90 रन पर खेल रहे हैं।

Open in app