AUS vs ENG: जोश इंग्लिस की नाबाद शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, 352 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल किया

जोश इंग्लिस ने विस्फोटक अंदाज में 77 गेंदों में छक्के के साथ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। उन्होंने नाबाद 86 गेंदों में 120 रन बनाए और अंत में विजयी छक्का लगाकर गेम को फिनिश किया। 

By रुस्तम राणा | Updated: February 22, 2025 22:57 IST

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 86 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाएएलेक्स कैरी ने 63 गेंद में 69 रन, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 63 रनों की पारी खेलीइंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 351 रन बनाए थे

AUS vs ENG, CT 2025: ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया। जोश इंग्लिस की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत कंगारू टीम ने 352 रनों के लक्ष्य को 47.3 ओवर में अपने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मध्यक्रम के बल्लेबाज ने विस्फोटक अंदाज में 77 गेंदों में छक्के के साथ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। उन्होंने 86 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाए और अंत में विजयी छक्का लगाकर गेम को फिनिश किया। अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए।

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 21 रन पर अपना पहला विकेट ट्रैविस हैड (6 रन) के रूप में खो दिया। जब तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ट्रैविस को जोफ्रा आर्चर ने काउट एंड बोल्ड किया। इसके बाद तीसरे क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान स्टीव स्मिथ भी 5 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। उधर मैथ्यू शॉर्ट विकेट पर बने रहे और मार्नस लाबुशेन के साथ 91 गेंद पर 95 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। शॉर्ट ने अपने बल्ले से 63 रन जोड़े। जबकि लाबुशेन ने 47 रन बनाए। 

वहीं जोश इंग्लिश जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्होंने शुरू से ही इंग्लिश गेंदबाजों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एलेक्स कैरी ने उनका भरपूर साथ दिया। दोनों ने मिलकर 116 गेंदों में 146 रनों की साझेदारी निभाई। कैरी ने 63 गेंद में 69 रन की पारी खेली। अंत में मैक्सवेल ने तेज गति से रन बनाते हुए लक्ष्य को छोटा कर दिया। मैक्सी ने 15 गेंदों में 32 रन जोड़े। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। इसके जवाब में बेन डकेट की 165 रनों की शतकीय पारी और रूट के 68 रनों से इंग्लैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रनों का स्कोर खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ड्वेरशुइस ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। 

 

टॅग्स :चैंपियंस ट्रॉफीऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमइंग्लैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या