मेलबर्नः मेलबर्न में इंग्लैंड की टीम फिर से संकट में है। 5 मैच की एशेज सीरीज में 3-0 से पीछे इंग्लैंड की टीम 52 रन पर ही 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की मात्र 152 पर सिमट गई है। इस बीच इग्लैंड के मीडिल क्रम के खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने एक कारनामा किया। ब्रूक ने एडम गिलक्रिस्ट, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। ब्रूक ने 3468 गेंद में यह मुकाम हासिल किया। इनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 3610 गेंद में मुकाम हासिल किया था। हैरी ब्रूक 3000 टेस्ट रन पूरे करने से सिर्फ सात रन दूर थे।
Ashes 2025-26: टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले (गेंदों के आधार पर)-
3468 - हैरी ब्रूक
3610 - एडम गिलक्रिस्ट
4047 - डेविड वार्नर
4095 - ऋषभ पंत
4129 - वीरेंद्र सहवाग।
वह इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी डेनिस कॉम्पटन (57 पारियां) की बराबरी करते हुए इंग्लैंड के लिए 3000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम को अब तक खेले गए तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने हर विभाग में पछाड़ दिया है।