और खेलो पैसा-पैसा और बना लो विज्ञापन?, 76 रनों की शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई, पढ़िए फैंस पोस्ट

भारत ने 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए पिछले टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं गंवाते हुए खिताब जीता था जबकि मौजूदा टूर्नामेंट में उसकी यह पहली हार है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 23, 2026 10:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देटी20 विश्व कप सेमीफाइनल की दौड़ में भारत को मुश्किल में डाल दिया है।सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है।टी20 विश्व कप के इतिहास में उसकी सबसे बड़ी हार है।

अहमदाबादः दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में रविवार को यहां भारत को 76 रन से हराया। सुपर 8 के अपने अभियान की शुरुआत में ही भारत को अहमदाबाद के खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। डेविड मिलर के तूफानी अर्धशतक के बाद मार्को यानसेन की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के एकतरफा मैच में रविवार को यहां भारत को 76 रन से रौंदकर इस प्रतियोगिता में उसके अजेय क्रम पर रोक लगा दी।

भारत ने 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए पिछले टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं गंवाते हुए खिताब जीता था जबकि मौजूदा टूर्नामेंट में उसकी यह पहली हार है। यह रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है। इस हार ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल की दौड़ में भारत को मुश्किल में डाल दिया है।

सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन उन्हें अपने नेट रन रेट में सुधार करना होगा, जो एक अहम कारक साबित हो सकता है। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत मात्र 111 रनों पर ऑल आउट हो गया, जो टी20 विश्व कप के इतिहास में उसकी सबसे बड़ी हार है।

इस हार ने भारत के नेट रन रेट को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी राह और भी जटिल हो गई है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के एकतरफा मैच में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी शिकस्त के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम बल्लेबाजी में इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी।

दक्षिण अफ्रीका के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत मार्को यानसेन (22 रन पर चार विकेट), केशव महाराज (24 रन पर तीन विकेट) और कोर्बिन बॉश (12 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गया। मेजबान टीम की ओर से सिर्फ शिवम दुबे (42 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, एक चौके) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमटीम इंडियाSuryakumar Yadavईशान किशन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या