Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: राहुल और अथिया शादी के बंधन में बंधे, संजय दत्त और अजय देवगन ने दी बधाई

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: स्टार अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला में भव्य फार्महाउस में क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने 'फेरे' लिए। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 23, 2023 17:53 IST2023-01-23T17:47:21+5:302023-01-23T17:53:15+5:30

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding Cricketer KL Rahul, actress Athiya Shetty get married in Khandala see video | Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: राहुल और अथिया शादी के बंधन में बंधे, संजय दत्त और अजय देवगन ने दी बधाई

लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। 

Highlightsमहाराष्ट्र के खंडाला में एक पारंपरिक समारोह में शादी की।राहुल और आथिया सालों से डेट कर रहे थे।लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। 

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने सोमवार को महाराष्ट्र के खंडाला में एक पारंपरिक समारोह में शादी की। अथिया के पिता और स्टार अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला में भव्य फार्महाउस में 'फेरे' लिए।

सुपर स्टार अजय देवगन और संजय दत्त ने बधाई दी। अभिनेत्री डायना पेंटी ने शिरकत की। पापराज़ी द्वारा साझा किए गए वीडियो में अथिया शेट्टी की मां माना शेट्टी विवाह स्थल पर पहुंचते हुए दिखाया गया है। अथिया और केएल राहुल सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधें।

राहुल और आथिया सालों से डेट कर रहे थे, लेकिन लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। शादी एक गुपचुप तरीके से हुई, जिसमें जोड़े, परिवार और कुछ खास लोगों ने शिरकत की। 23 जनवरी, 2023 को उनकी शादी की अफवाहों के बीच मीडिया के सामने सुनील शेट्टी ने पुष्टि की थी।

लंबे समय तक चुप रहने के बाद केएल राहुल और अथिया ने पिछले साल अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। राहुल ने सोशल मीडिया पर अथिया को एक तस्वीर में जोड़े के साथ एक प्यार भरे पोस्ट में बधाई दी। राहुल इसी कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हैं। 

Open in app