अथिया शेट्टी-केएल राहुल और अनुष्का शर्मा-विराट कोहली इंग्लैंड में एक साथ चिल करते आए नजर, तस्वीर हुई वायरल 

तस्वीर में अथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी दिखाई दे रहें हैं।

By वैशाली कुमारी | Updated: July 30, 2021 18:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देअथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी दिखाई दे रहें हैं।अथिया अपने कथित बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ इंग्लैंड गई हैं।अथिया शेट्टी और केएल राहुल के एक-दूसरे को डेटिंग करने की खबरें भी आ रही हैं।

क्रिकेट खिलाड़ी केएल राहुल ने आखिरकार अथिया शेट्टी के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर ही दी है। तस्वीर में अथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी दिखाई दे रहें हैं। गुरुवार को केएल राहुल ने स्टाइलिश फोटो सेशन की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें, अथिया शेट्टी, केएल राहुल, विराट कोहली, उमेश यादव, मयंक अग्रवाल और ईशांत शर्मा दिखाई दे रहें हैं। इस तस्वीर को आथिया सेट्टी और अनुष्का शर्मा बड़े ही मजेदार अंदाज में क्लिक करते हुए दिखाई दे रही हैं। अनुष्का और अथिया दोनों पिछले महीने से इंग्लैंड में हैं, जहां टीम इंडिया को अपनी आगामी क्रिकेट सीरीज खेलनी है। 

अथिया अपने कथित बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ इंग्लैंड गई हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के डेटिंग की खबरें आ रही हैं। हालांकि सुनील शेट्टी ने कहा था कि अथिया अपने भाई अहान शेट्टी के साथ छुट्टियों पर गईं हैं। कुछ दिन पहले अथिया, अनुष्का शर्मा के लिए फोटोग्राफर भी बनी नजर आई थीं। अनुष्का शर्मा ने अथिया की क्लिक की गई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा भी किया था, जिसमें अनुष्का रिप्ड जींस, एक सफेद टी-शर्ट और सफेद डेनिम जैकेट पहने हुए दिखाई दे रही थीं। 

काम कि बात करें तो अथिया सेट्टी को आखिरी बार 2019 में ’मोतीचूर चकनाचूर’ में देखा गया था। वहीं दूसरी ओर, अनुष्का शर्मा को आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था। इस समय अनुष्का अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान की पहली फिल्म ’काला’ पर काम कर रही हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकेएल राहुलआथिया शेट्टीअनुष्का शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या