T20 World Cup 2022: अक्टूबर में टी20 विश्व कप, लंदन में इलाज कराएंगे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज, जानिए सबकुछ

T20 World Cup 2022: चोट के कारण शाहीन शाह अफरीदी श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट और नीदरलैंड में एकदिवसीय सीरीज के बाद मौजूदा एशिया कप से बाहर हो गये है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2022 19:47 IST

Open in App
ठळक मुद्दे गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान लगी थी। शाहीन को घुटने की चोट को विशेष देखभाल की आवश्यकता है।लंदन में दुनिया की कुछ बेहतरीन खेल चिकित्सा और रिहैबिलिटेशन सुविधाएं हैं।

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के शीर्ष तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट का लंदन में इलाज कराएंगे और अक्टूबर में शुरू हो रहे टी20 विश्व कप से पहले उनके फिट होने की उम्मीद है। शाहीन इलाज और पुनर्वास के लिए लंदन के लिए रवाना हो गए हैं।

उन्हें यह चोट जुलाई के मध्य में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान लगी थी। इस चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट और नीदरलैंड में एकदिवसीय सीरीज के बाद मौजूदा एशिया कप से बाहर हो गये है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा कि शाहीन को घुटने की चोट को विशेष देखभाल की आवश्यकता है और लंदन में दुनिया की कुछ बेहतरीन खेल चिकित्सा और रिहैबिलिटेशन सुविधाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ खिलाड़ी के सर्वोत्तम हित में, हमने उसे वहां भेजने का फैसला किया है। हमारा चिकित्सा विभाग लंदन में उसकी उबरने की प्रगति पर नजर रखेगा। हमें विश्वास है कि शाहीन आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएगा।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तान क्रिकेट टीमShaheen Shah Afridiआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या