Asia Cup 2022 Super Fours: कोहली के रन की संख्या से चिंतित नहीं, कोच द्रविड़ बोले-नए सिरे से खेल रहा, सभी मैचों को खेलने के लिए उत्सुक, देखें वीडियो

Asia Cup 2022 Super Fours: तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली के खराब लय और कम स्ट्राइक-रेट पर कई बार सवाल उठे है। राहुल द्रविड़ ने भारत के पूर्व कप्तान का बचाव किया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 15:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देनए सिरे से खेल रहा है। सभी मैचों को खेलने के लिए उत्सुक है।विराट कोहली की लय चिंता का सबब नहीं है। टी20 में छोटी पारी भी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।

Asia Cup 2022 Super Fours: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के रन की संख्या से चिंतित नहीं हैं, उन्हें इस बात से ज्यादा परवाह है कि टीम के हित में उनका योगदान कितना प्रभाव डालेगा।

तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले कोहली के खराब लय और कम स्ट्राइक-रेट पर कई बार सवाल उठे है। द्रविड़ ने हालांकि कई बार की तरह इस बार भी भारत के पूर्व कप्तान का बचाव किया। द्रविड़ ने कहा, ‘‘ वह (कोहली) भी एक ब्रेक के बाद वापस आ रहा है, यह देखकर अच्छा लगा कि वह नए सिरे से खेल रहा है। वह इन सभी मैचों को खेलने के लिए उत्सुक है।

उसे मैदान में समय बिताने का मौका मिला और उम्मीद है कि वह यहां से और अच्छा करेगा।’’ द्रविड़ ने एक बार फिर से यह बताने की कोशिश की कि कोहली की लय उनके लिए चिंता का सबब नहीं है। उन्होंने लोगों से किसी एक खिलाड़ी के आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देने की अपील की।

द्रविड़ ने कहा, ‘‘ हमारे लिए, यह वास्तव में मायने नहीं रखता कि वह कितने रन बनाता है। खासकर विराट के साथ, लोग उसके आंकड़ों को लेकर थोड़ा जुनूनी हो जाते हैं। हमारे लिए, यह वास्तव में उसके बारे में नहीं है। यह खेल के विभिन्न चरणों में उनके द्वारा किए गए योगदान के बारे में है। टी20 में छोटी पारी भी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। ’’

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच से बाहर रहे ऋषभ पंत के बारे में उन्होंने कहा कि वह विकेटकीपर के लिए पहले विकल्प नहीं है। उन्होंने टी20 विश्व कप की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘ टीम में कोई पहली पसंद का विकेटकीपर नहीं है।

हम परिस्थितियों, मैदान के हालात और प्रतिद्वंद्वी टीम के अनुसार खेलते हैं और उसी के अनुसार सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करते है। हर एक स्थिति के लिए पहली पसंद का अंतिम एकादश नहीं हो सकता। यह अलग-अलग होगा। उस दिन पाकिस्तान के खिलाफ, हमें लगा कि दिनेश (कार्तिक) हमारे लिए सही विकल्प थे।’’

टॅग्स :विराट कोहलीएशिया कपआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपराहुल द्रविड़टीम इंडिया
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या