Asia Cup 2022: 59 गेंद पहले मारी बाजी, पांच बार चैंपियन टीम श्रीलंका को अफगानिस्तान ने किया पस्त, उद्घाटन मैच में 8 विकेट से हराया

Asia Cup 2022: रहमानउल्लाह गुरबाज और हजरतउल्लाह जजई की आतिशी बल्लीबाजी से अफगानिस्तान ने एशिया कप टूर्नामेंट के मुख्य चरण के शुरुआती टी20 मुकाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 27, 2022 22:39 IST2022-08-27T22:19:30+5:302022-08-27T22:39:56+5:30

Asia Cup 2022 Afghanistan won 8 wickets left 59 balls defeated five-time champion Sri Lanka | Asia Cup 2022: 59 गेंद पहले मारी बाजी, पांच बार चैंपियन टीम श्रीलंका को अफगानिस्तान ने किया पस्त, उद्घाटन मैच में 8 विकेट से हराया

Asia Cup 2022: 59 गेंद पहले मारी बाजी, पांच बार चैंपियन टीम श्रीलंका को अफगानिस्तान ने किया पस्त, उद्घाटन मैच में 8 विकेट से हराया

Highlights श्रीलंका की पारी को 19.4 ओवर में 105 रन पर समेट दिया।आर गुरबाज ने 18 गेंद में 40 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। अफगान टीम के फजलहक फारुकी ने शानदार गेंदबाजी की। 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

Asia Cup 2022: पांच बार की चैंपियन टीम श्रीलंका को अफगानिस्तान ने उद्घाटन मैच में पस्त कर दिया। एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के मुख्य चरण के शुरुआती मुकाबले में शनिवार को 8 विकेट से मात दी। पहले गेंदबाजी करते हुए अफगान टीम ने श्रीलंका की पारी को 19.4 ओवर में 105 रन पर समेट दिया था।

61 गेंद में 2 विकेट पर 106 रन बनाकर जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने श्रीलंका की पारी को 19.4 ओवर में 105 रन पर समेटने के बाद महज 10.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान ने 59 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की जो बची हुई गेंदों के हिसाब से उनकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने 18 गेंद में 40 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। हजरतुल्लाह जजई ने भी शानदार पारी खेली। श्रीलंका के बॉलर विकेट के लिए तरस गए। इब्राहिम जादरान ने 13 गेंद में 15 रन बनाए।

अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च पावरप्ले टोटल:

83/0 बनाम श्रीलंका दुबई 2022 *

74/ बनाम आयरलैंड अबू धाबी 2013

68/2 बनाम स्काटलैंड शारजाह 2013।

अफगान टीम के फजलहक फारुकी ने शानदार गेंदबाजी की। 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। विकेटकीपर गुरबाज ने तीन चौके और चार छक्के जड़ित 18 गेंद की पारी में 40 रन बनाये। उन्हें वानिंदु हसरंगा (19 रन पर एक विकेट) ने बोल्ड किया। गुरबाज ने जजई के साथ पहले विकेट के लिए 6.1 ओवर में 83 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी।

जजई ने 28 गेंद की नाबाद पारी में 37 रन बनाये। उन्होंने पांच चौके और एक छक्के लगाया। श्रीलंका के लिए भानुका राजपक्षे ने 38 और चमिका करुणारत्ने ने 31 रन का योगदान दिया। राजपक्षे ने 29 गेंद की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि करुणारत्ने ने 38 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। अफगानिस्तान के लिए कप्तान मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने दो-दो जबकि नवीन उल हक ने एक विकेट लिया।

Open in app