Ashwin-Jadeja IND vs BAN: तलवारबाजी?, अश्विन और जड्डू की जोड़ी, बांग्लादेशी बॉलर को जमकर धोया, 20 चौके और 4 छक्के मारे, देखें वीडियो

Ashwin-Jadeja IND vs BAN, 1st Test Day 1 Live: रविचंद्रन अश्विन ने कमाल की बल्लेबाजी की और छठा शतक पूरा किया। चौके और छक्के की बारिश कर दी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 19, 2024 17:09 IST

Open in App
ठळक मुद्देAshwin-Jadeja IND vs BAN, 1st Test Day 1 Live: भारतीय ऑलराउंडर ने छठा शतक पूरा किया।Ashwin-Jadeja IND vs BAN, 1st Test Day 1 Live: रविचंद्रन अश्विन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। Ashwin-Jadeja IND vs BAN, 1st Test Day 1 Live: अश्विन ने 112 गेंद में 102 पर नाबाद लौटे, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

Ashwin-Jadeja IND vs BAN, 1st Test Day 1 Live: रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने जमकर बांग्लादेशी बॉलर को कूटा। अश्विन ने 112 गेंद में 102 पर नाबाद लौटे, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी ने अभी तक 195 रन की साझेदारी कर ली है। रवींद्र जडेजा ने 21वें अर्धशतक पूरे कर जमकर बवाल काटा। जडेजा 117 गेंद में 86 रन पर खेल रहे हैं। जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। रविचंद्रन अश्विन भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय ऑलराउंडर ने छठा शतक पूरा किया। दोनों खिलाड़ी ने बांग्लादेश गेंदबाज की धुआं निकाल दी।

यशस्वी जायसवाल ने 118 गेंद में नौ चौकों की मदद से 56 रन बनाये। बांग्लादेश के लिये महमूद ने 35 रन देकर चार विकेट लिए। भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। पिच या गेंदबाजों से ऐसी चुनौती नहीं मिल रही थी कि जिसका सामना नहीं किया जा सके। मेजबान बल्लेबाज अपनी ही एकाग्रता भंग होने के कारण विकेट गंवाते गए।

जायसवाल और ऋषभ पंत (39) ने चौथे विकेट के लिये 99 गेंद में 62 रन जोड़े। पहले सत्र में प्रभावी दिख रहे पंत ने महमूद की गेंद पर विकेटकीपर लिटन दास को कैच थमाया। 2022 के कार हादसे के बाद यह उनका पहला टेस्ट था जिसमें वह 83 मिनट तक क्रीज पर रहे। जायसवाल ने 95 गेंद में अपना अर्धशतक मेहदी हसन मिराज की गेंद पर एक रन लेकर पूरा किया। 

टॅग्स :टीम इंडियारविचंद्रन अश्विनरवींंद्र जडेजा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या