MI vs KKR: अश्विनी कुमार ने IPL डेब्यू में पहली ही गेंद पर विकेट लिया, बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे एमआई गेंदबाज बने

अश्विनी उन तीन बदलावों में से एक थे जिन्हें मुंबई के वानखेड़े में आईपीएल 2025 में अपने तीसरे मैच के लिए एमआई कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम में शामिल किया था।

By रुस्तम राणा | Updated: March 31, 2025 21:07 IST2025-03-31T20:58:12+5:302025-03-31T21:07:16+5:30

Ashwani Kumar takes wicket off first ball on IPL 2025 debut, becomes third MI bowler to achieve massive record | MI vs KKR: अश्विनी कुमार ने IPL डेब्यू में पहली ही गेंद पर विकेट लिया, बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे एमआई गेंदबाज बने

MI vs KKR: अश्विनी कुमार ने IPL डेब्यू में पहली ही गेंद पर विकेट लिया, बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे एमआई गेंदबाज बने

Highlightsअश्विनी कुमार ने विरोधी केकेआर टीम की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दियाउन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 4 विकेट झटकेइस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर 16.2 ओवर में 116 रनों पर ढेर हो गई

MI vs KKR, IPL 2025: अश्विनी कुमार ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ मुंबई इंडियंस के लिए अपने आईपीएल डेब्यू पर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। अश्विनी उन तीन बदलावों में से एक थे जिन्हें मुंबई के वानखेड़े में आईपीएल 2025 में अपने तीसरे मैच के लिए एमआई कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम में शामिल किया था।

अश्विनी अब आईपीएल डेब्यू पर पहली गेंद पर विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को डेब्यू पर पहली गेंद पर आउट करके यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी को चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया गया और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया, क्योंकि रहाणे ने युवा खिलाड़ी की फुलर गेंद को डीप बैकवर्ड की ओर खेला, जहां तिलक वर्मा ने दूसरे प्रयास में कैच लपका।

इसके साथ ही अश्विनी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह आईपीएल डेब्यू पर पहली गेंद पर विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के तीसरे और कुल 10वें गेंदबाज हैं। उनसे पहले अली मुर्तजा और अल्जारी जोसेफ ने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू पर पहली गेंद पर विकेट लिए थे।

केकेआर के खिलाफ बायें हाथ के युवा गेंदबाज  अश्विनी यहीं नहीं रुके। उन्होंने धाकड़ बल्लेबाज रिंकु सिंह को 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मनीष पांडे बोल्ड किया। इसके बाद आंद्रे रसेल उनके आखिरी शिकार बने। 

इस प्रकार उन्होंने विरोधी टीम की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया और अपने 3 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। इस मुकाबले में केकेआर की पूरी टीम 20 ओवर खेल पाने में भी नाकाम रही और 16.2 ओवर में 116 रनों पर ढेर हो गई। 

Open in app