DC vs LSG IPL 2025: जानें कौन हैं आशुतोष शर्मा?, 11 गेंद में जमा चुके हैं फिफ्टी, आखिरी 15 गेंद और 40 रन, कैसे लखनऊ को दिल्ली ने दी मात

DC vs LSG Highlights, IPL 2025: 210 रन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है और यह पहली बार है, जब एलएसजी के खिलाफ 200 से अधिक का लक्ष्य हासिल किया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 25, 2025 07:51 IST2025-03-25T07:44:34+5:302025-03-25T07:51:58+5:30

Ashutosh Sharma DC vs LSG IPL 2025 last 15 balls 40 runs Sharma 31 balls 66 runs 5 fours 5 sixes Ratlam, Madhya Pradesh 11 balls fifty | DC vs LSG IPL 2025: जानें कौन हैं आशुतोष शर्मा?, 11 गेंद में जमा चुके हैं फिफ्टी, आखिरी 15 गेंद और 40 रन, कैसे लखनऊ को दिल्ली ने दी मात

file photo

HighlightsDC vs LSG Highlights, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने अब पिछले तीन जीते हैं।DC vs LSG Highlights, IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले तीन जीते थे।DC vs LSG Highlights, IPL 2025: 9 विकेट पर 211 रन बनाकर बाजी मार ली।

DC vs LSG Highlights, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को विजाग में आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में अपना सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल किया। लखनऊ ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.3 ओवर में 9 विकेट पर 211 रन बनाकर बाजी मार ली। अंतिम 15 गेंद की कहानी रोमांच है। इन 15 गेंद में 40 रन बने और दिल्ली ने लखनऊ से मैच छीन लिया। 210 रन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है और यह पहली बार है, जब एलएसजी के खिलाफ 200 से अधिक का लक्ष्य हासिल किया गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले तीन जीते, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने अब पिछले तीन जीते हैं।

    

DC vs LSG Highlights, IPL 2025: आईपीएल में एक विकेट से जीत-

केकेआर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, 2015

सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस, 2018

एसआरएच बनाम मुंबई इंडियंस, 2018

एलएसजी बनाम आरसीबी, 2023

डीसी बनाम एलएसजी, 2025*।

DC vs LSG Highlights, IPL 2025: जानें कौन हैं आशुतोष शर्मा

मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले आशुतोष शर्मा ने गजब की बल्लेबाजी की। शर्मा पहले भी धमाका कर चुके हैं। लखनऊ के खिलाफ 31 गेंद में 66 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। 2023 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ़ टी20 में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज 11 गेंदों में अर्धशतक लगाने के बाद आशुतोष शर्मा सुर्खियों में आ गए थे।

मध्य प्रदेश के रतलाम में जन्मे शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए की और 2018 में अपना टी20 डेब्यू किया और उसके अगले साल लिस्ट-ए डेब्यू किया। इसके बाद वे रेलवे में चले गए और 2024 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। बॉल-स्ट्राइकिंग क्षमताओं से प्रभावित होकर पंजाब किंग्स ने 2024 की नीलामी में 20 लाख में खरीद लिया।

फिर शर्मा ने अपनी स्क्रिप्ट लिखी। उन्होंने कुछ उपयोगी कैमियो खेले और महत्वपूर्ण मौकों पर टीम की मदद की। उन्होंने 9 मैचों में 167.25 की स्ट्राइक-रेट से 189 रन बनाए। शर्मा को पंजाब ने रिलीज कर दिया और 2025 मेगा नीलामी में दिल्ली कैप में आ गए। दिल्ली कैपिटल्स ने 2025 में 3.8 करोड़ रुपये में खरीद कर टीम में शामिल किया। 

Open in app