मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना?, डेरिल मिचेल को गेंद मारने के लिए अर्शदीप सिंह पर एक्शन, एक डिमेरिट अंक जोड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान आईसीसी आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2026 17:13 IST2026-03-10T17:06:28+5:302026-03-10T17:13:04+5:30

Arshdeep Singh fined 15 percent match fee breaching Level 1 ICC Code of Conduct T20 World Cup final against New Zealand Narendra Modi Stadium in Ahmedabad | मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना?, डेरिल मिचेल को गेंद मारने के लिए अर्शदीप सिंह पर एक्शन, एक डिमेरिट अंक जोड़ा

file photo

googleNewsNext
Highlights24 महीने के समय में उनका पहला अपराध है।अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

दुबई: भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर अहमदाबाद में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल पर ‘आक्रामक और अनुचित तरीके से’ गेंद फेंकने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है जो 24 महीने के समय में उनका पहला अपराध है। आईसीसी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अर्शदीप ने खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन किया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट उपकरण की कोई अन्य वस्तु) फेंकने से संबंधित है।

न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर के दौरान यह घटना घटी, जब भारतीय क्रिकेटर की एक गेंद डेरिल मिचेल के शरीर पर लगी। मैदान पर कुछ क्षणों के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच गरमागरमी हुई, लेकिन बाद में दोनों ने हाथ मिलाया और मैच के बाद अर्शदीप ने मिशेल से माफी भी मांगी। मैच के बाद अर्शदीप ने इस घटना पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने मिशेल से तुरंत माफी मांग ली थी।

बाद में दोनों खिलाड़ियों को हल्के-फुल्के पल साझा करते और एक-दूसरे से शिष्टाचार की बातें करते देखा गया। मैच के बाद प्रस्तुति के दौरान अर्शदीप ने कहा, "मैं मिशेल से माफी मांगने गया था। मेरी गेंद थोड़ी ज्यादा रिवर्स स्विंग हो गई और उनके शरीर पर लग गई, इसलिए मैंने उनसे कहा कि मैंने जानबूझकर उन्हें नहीं मारा।"

पूरे टूर्नामेंट में टीम के आत्मविश्वास के बारे में बात करते हुए अर्शदीप ने कहा कि यह आत्मविश्वास टीम में मौजूद कई गेम-चेंजर्स की वजह से आया है। “और यह एक शानदार टीम है, इस टीम में हर जगह मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं, इसलिए शुरू से ही यह विश्वास था कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे, और परिणाम चाहे जो भी हो, वह तो बस सोने पर सुहागा है।”

भारत की गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाने के बावजूद, अर्शदीप ने स्वीकार किया कि इस उपलब्धि की विशालता अभी तक पूरी तरह से समझ में नहीं आई है। “मुझे सच में नहीं पता कि अभी कैसा महसूस हो रहा है, सर। अभी तो अच्छा लग रहा है क्योंकि हम जीत रहे हैं, लेकिन दो-तीन दिनों में जब भावनाएं पूरी तरह से समझ में आ जाएंगी, तब पता चलेगा कि असल में कैसा महसूस हो रहा है।”

Open in app