एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान, अर्जुन तेंदुलकर को इस वजह से नहीं मिली टीम में जगह

Arjun Tendulkar: 12 सितंबर से होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है, अर्जुन को नहीं मिली जगह

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 30, 2018 11:39 IST2018-08-30T11:39:21+5:302018-08-30T11:39:21+5:30

Arjun Tendulkar not named in indian squad for upcoming U-19 Asia Cup, here is the reason | एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान, अर्जुन तेंदुलकर को इस वजह से नहीं मिली टीम में जगह

अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर-19 एशिया कप टीम में चुना गया

नई दिल्ली, 30 अगस्त: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी है। पवन शाह को टीम का कप्तान बनाया गया है जो श्रीलंका दौरे पर कप्तान रहे आर्यन जुयाल से कप्तानी का कार्यभार संभालेंगे। चयन समिति ने 12 सितंबर से लखनऊ में होने वाले चार देशों के लिए अंडर-19 टीम टूर्नामेंट के लिए इंडिया-ए और इंडिया-बी की भी घोषणा की है जिसमें नेपाल और अफगानिस्तानी की अंडर-19 टीमें भी हिस्सा लेंगी।

सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर को घोषित की गई इनमें से किसी भी टीम में जगह नहीं मिली है। इसकी वजह है कि 18 साल के अर्जुन उम्र की वजह से भारत के लिए अगला अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने के पात्र नहीं हैं। अर्जुन को पिछले महीने श्रीलंका में खेले गए दो चार दिवसीय मैचों के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था लेकिन उम्र के मामले की वजह से उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह नहीं दी गई थी।

अर्जुन को हाल ही में लॉर्ड्स टेस्ट से पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट्स में गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। अर्जुन इंग्लैंड मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के साथ ट्रेनिंग के लिए गए थे। 

इससे पहले उन्हें मुंबई ऑफ सीजन कैंप के लिए नहीं चुना गया था जबकि इस कैंप के लिए सात नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया था।   

उभरते हुए ऑलराउंडर अर्जुन ने पिछले साल इंग्लैंड में नेट्स में जॉनी बेयरेस्टो को अपनी एक तेज यॉर्कर पर चोटिल कर दिया था। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले नेट्स में उन्होंने अपनी एक बेहतरीन गेंद पर केएल राहुल की भी गिल्लियां बिखेर दी थीं।

एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम: पवन शाह (कप्तान),देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत (विकेटकीपर), यश राठौड़, आयुष बदोनी, नेहाल वाधेरा, परब सिमरन सिंह (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, अजय देव गौड़, यातिन मांगवानी, मोहित जांगड़ा, समीर चौधरी, राजेश मोहंती।

भारतीय अंडर-19 ए: पवन शाह (कप्तान),देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत (विकेटकीपर), परब सिमरन सिंह (विकेटकीपर), यश राठौड़, आयुष बदोनी, नेहाल वाधेरा,  सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, अजय देव गौड़, यातिन मांगवानी, मोहित जांगड़ा, समीर चौधरी, राजेश मोहंती।

भारत अंडर-19 बी: वेदांत मर्कर (कप्तान और विकेटकीपर), ठाकुर तिलक वर्मा, कामरान इकबाल, वामसी कृष्णा, प्रदोष रंजन पॉल, ऋषभ चौहान, सिद्धांत राना, सायन कुमार विस्वास (विकेटकीपर), शुभांग हेगड़े, रिजवी समीर, पंकज यादव, आकाश सिंह, अशोक संधू, आयुष सिंह,नीतीश रेड्डी, सबीर खान, साहिर राज, राजवर्धन हंगारगेकर।

Open in app