15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए अर्जुन तेंदुलकर, इस टूर्नामेंट में खेलते आएंगे नजर

अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उन्हें 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को घोषित टीम में शामिल किया।

By भाषा | Updated: August 6, 2019 20:22 IST2019-08-06T20:20:52+5:302019-08-06T20:22:05+5:30

Arjun Tendulkar named in 15-man Mumbai squad for Vizzy Trophy beginning on 22 August | 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए अर्जुन तेंदुलकर, इस टूर्नामेंट में खेलते आएंगे नजर

15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए अर्जुन तेंदुलकर, इस टूर्नामेंट में खेलते आएंगे नजर

महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आंध्र प्रदेश में 22 अगस्त से शुरू होने वाली विज्जी ट्रॉफी के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उन्हें 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को घोषित टीम में शामिल किया। 19 वर्षीय अर्जुन इससे पहले टी20 मुंबई लीग में भी खेल चुके हैं। वह भारतीय टीम के नेट गेंदबाज भी रहे हैं।

टीम इस प्रकार है: हार्दिक तामोर (कप्तान), सुरजन अठावले, रुद्र ढांडे, चिन्मय सुतार, आशा सरदेसाई, साईराज पाटिल, ओंकार जाधव, सत्यलक्ष जैन, मीनल मांजरेकर, अर्जुन तेंदुलकर, अमन शेरोन, अथर्व पुजारी, मैक्सवेल स्वामिनाथन, प्रशांत सोलंकी और विग्नेश सोलंकी।

Open in app