अर्जुन तेंदुलकर के लिए बड़ा मौका, वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए इस टीम में मिली जगह

अर्जुन तेंदुलकर के लिए इसी साल बड़ा मौका तब आया था जब उन्हें जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट सीरीज में मौका मिला।

By विनीत कुमार | Updated: October 2, 2018 13:17 IST2018-10-02T13:17:01+5:302018-10-02T13:17:01+5:30

arjun tendulkar included in under 19 team of mumbai for vinoo mankad trophy 2018 | अर्जुन तेंदुलकर के लिए बड़ा मौका, वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए इस टीम में मिली जगह

अर्जुन तेंदुलकर (फाइल फोटो)

googleNewsNext

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: अंडर-19 तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को आगामी वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। टीम के कप्तान वेदांत मर्कर होंगे और मुंबई को अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ 6 अक्टूबर को खेलना है। वनडे फॉर्मेट में खेला जाने वाला वीनू मांकड़ टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच खेला जानाहै। 

दिग्गज क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के लिए इसी साल बड़ा मौका तब आया था जब उन्हें जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट सीरीज में मौका मिला। दो मैचों की इस सीरीज में हालांकि अर्जुन अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और चार पारियों में केवल तीन विकेट हासिल कर सके। अर्जुन को हालांकि इस दौरे पर वनडे सीरीज के लिए चुना गया था।

दरअसल, अर्जुन 19 साल के हैं और अगले साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेंगे। इसी कारण से वे जारी एशिया कप अंडर-19 में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही मुंबई की सीनियर टीम में मौका मिल सकता है। हालांकि, ऐसा अभी तक नहीं हो सका है। हाल में मुंबई की सीनियर टीम के ऑफ-सीजन कैंप में उन्हें जगह नहीं मिली। इसके बाद जब राज्य संघ ने सात और खिलाड़ियों को शामिल किया तो उसमें भी अर्जुन का नाम नहीं था।

ऐसे में वीनू मांकड़ ट्रॉफी उनके लिए मुंबई की सीनियर टीम में जगह बनाने के लिए सबसे बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। मुंबई की टीम को गुजरात के बाद 7 अक्टूबर को बंगाल से और फिर 9 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से खेलना है। इसके बाद मुंबई की टीम कर्नाटक (12 अक्टूबर), असम (16 अक्टूबर), महाराष्ट्र (18 अक्टूबर), झारखंड (20 अक्टूबर) और उत्तर प्रदेश (22 अक्टूबर) से खेलेगी।

मुंबई की अंडर-19 टीम- वेदांत मुर्कर (कप्तान और विकेटकीपर), सुवेद पार्कर (उप-कप्तान), प्रग्नेश कनपिलवाल, दिव्यांश सक्सेना, सागर छाबरिया, अक्षत जैन, अर्सालन शेख, हासिर दफेदार, वैभव कलमकार, अर्थव अनकोलकर, आकाश शर्मा, अर्जुन तेंदुलरकर, उजैर खान, अथर्व पुजारी, आर्यन बधे 

Open in app