अनुष्का-फारूख इंजीनियर विवाद पर कोहली ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, कहा...

कोहली इन आरोपों से काफी हैरान थे और उन्होंने कहा कि अनुष्का का नाम इसमें घसीटना सही नहीं था।

By भाषा | Updated: November 30, 2019 20:54 IST

Open in App

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व खिलाड़ी फारूख इंजीनियर के दावे पर चुप्पी तोड़ते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आसान निशाना बनती हैं। इंजीनियर ने हाल में पांच सदस्यीय चयन पैनल का उपहास करते हुए कहा था कि उन्होंने इनमें से एक को अनुष्का को इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान चाय परोसते हुए देखा था।

कोहली इन आरोपों से काफी हैरान थे और उन्होंने कहा कि अनुष्का का नाम इसमें घसीटना सही नहीं था। कोहली ने इंडिया टुडे से कहा, ‘‘वह श्रीलंका के खिलाफ एक विश्व कप मैच के लिये आयी थी और फैमिली बाक्स व चयनकर्ता बाक्स अलग था और उस समय बाक्स में कोई चयनकर्ता नहीं था। वह दो दोस्तों के साथ आयीं। जैसा कि मैंने कहा कि वह मशहूर है और जब लोग उसका नाम लेते हैं तो सभी का ध्यान इस पर जाता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब आप चयनकर्ताओं के बारे में कुछ जिक्र करना चाहते तो ऐसा करो लेकिन अनुष्का का नाम इसमें क्यों घसीटो। ’’

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या