अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद विराट कोहली के साथ पहली बार स्पॉट, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद पहली बार पति विराट कोहली के साथ बांद्रा में स्पॉट हुईं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 22, 2021 09:33 AM2021-01-22T09:33:23+5:302021-01-22T09:47:47+5:30

Anushka Sharma, Virat Kohli step out first time since daughter's birth | अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद विराट कोहली के साथ पहली बार स्पॉट, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

googleNewsNext
Highlightsअनुष्का शर्मा और विराट कोहली पैरेंट्स बनने के बाद पहली बार आए नजर।ब्लू डेनिम में नजर आईं अनुष्का शर्मा।विरुष्का ने निजता का सम्मान करने के लिए पैपराजी को कहा शुक्रिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद वह पहली बार गुरुवार (21 जनवरी) को कैमरे में कैद हुईं। अनुष्का को पति विराट कोहली के साथ क्लीनिक से बाहर निकलते हुए देखा गया।

इस दौरान अनुष्का ने डेनिम जींस और शर्ट पहन रखी थी। वहीं विराट कोहली ब्लैक कलर का लोअर और टी-शर्ट पहने दिखे। दोनों ने मास्क भी लगा रखा था।

विरुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं...

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने पैपराजी से की थी खास अपील

पैरेंट्स बनने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पैपराजी (फोटोग्राफर) से अपील की थी कि वह उनकी नवजात बेटी की कोई तस्वीर ना लें। इस कपल ने एक नोट में लिखा था, "इन सभी वर्षों में आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए धन्यवाद। हम आपके साथ इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाकर खुश हैं। माता-पिता होने के नाते, हम एक रिक्वेस्ट करते हैं। हम अपनी बेटी की प्राइवेसी चाहते हैं और इसलिए हमें आपकी मदद और सपोर्ट की जरूरत है।''

उन्होंने आगे लिखा, "हम हमेशा यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको सभी जरूरी कंटेंट मिल जाएं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि फिलहाल हमारे बच्चे के संबंध में आप कोई भी कंटेंट कैरी ना करें। हम जानते हैं कि आप समझ पाएंगे कि हम कहां से आ रहे हैं और हम आपको उसी के लिए धन्यवाद देते हैं।"

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने रचाई थी साल 2017 में शादी 

विराट कोहली और अनुष्का की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। इस कपल ने हाल ही में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी रचाई थी।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी रचाई थी।

विराट कोहली को बोर्ड ने दिया था पितृत्व अवकाश

बीसीसीआई ने विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच पितृत्व अवकाश प्रदान किया था। विराट कोहली पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद स्वदेश लौट आए थे। उनके स्थान पर शेष 3 मुकाबलों के लिए चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी।

Open in app