वर्ल्ड कप से पहले पत्नी अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं कोहली, देखें दोनों की रोमांटिक तस्वीरें

आईपीएल के 12वें सीजन से बाहर होने के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

By सुमित राय | Updated: May 6, 2019 16:48 IST2019-05-06T16:48:04+5:302019-05-06T16:48:04+5:30

Anushka Sharma and Virat Kohli travel in style to their next destination after IPL | वर्ल्ड कप से पहले पत्नी अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं कोहली, देखें दोनों की रोमांटिक तस्वीरें

वर्ल्ड कप से पहले पत्नी अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं कोहली

Highlightsविराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।रविवार को विराट और अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।अपनी यात्रा के दौरान कपल समर लुक में नजर आया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन से बाहर होने के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। आईपीएल सफर खत्म होने और आईसीसी वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टी पर रवाना हो गए हैं।

रविवार को विराट और अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। अपनी यात्रा के दौरान कपल समर लुक में नजर आया। जहां विराट ने स्पोर्ट्स शूज के साथ ब्लू डेनिम के साथ ग्रे टीशर्ट पहनी थी, वहीं अनुष्का ने कम्फर्ट आउटफिट पहना था, जिसमें बेज लिनेन लूज पैंट और टेनिस शूज के साथ व्हाइट टीशर्ट के साथ नजर आईं।

बता दें कि अनुष्का शर्मा जल्द ही अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी, वहीं विराट भी इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप 2019 के लिए तैयारी करना शुरू कर देंगे। इससे पहले विराट ने अनुष्का का 31 वां जन्मदिन मनाया और उन्होंने एक कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था की थी। 1 मई को अनुष्का के बर्थडे पर कपल ने एक झील के किनारे साथ समय बिताया था। यहां तक कि उन्होंने झील के पास समय बिताने का एक वीडियो भी पोस्ट किया था

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के लेक कोमो में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की थी। शादी के बाद से ही यह कपल एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है।

Open in app