विराट कोहली ने दिखाई बेटी की पहली झलक, जानिए क्या रखा है नाम?

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 1, 2021 13:18 IST2021-02-01T13:10:11+5:302021-02-01T13:18:13+5:30

Anushka Sharma And Virat Kohli Share First Pic, Reveal Baby's Name - Vamika | विराट कोहली ने दिखाई बेटी की पहली झलक, जानिए क्या रखा है नाम?

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपनी बेटी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Highlights11 जनवरी को पैरेंट्स बने विरुष्का।विराट-अनुष्का ने शेयर की बेटी के साथ पहली फोटो।'वामिका' रखा है बेटी का नाम।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जनवरी में पैरेंट्स बने, जिसके बाद उन्होंने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर फैंस के बीच साझा की है। साथ ही इस कपल ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है।

विराट कोहली और बेटी संग अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीर

अनुष्का शर्मा ने 1 फरवरी को इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। अनुष्का ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें विराट कोहली को उनकी बेटी भी है।

विरुष्का ने 'वामिका' रखा है बेटी का नाम

इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा, ‘‘हमने प्यार और आभार के साथ जीवन जिया, लेकिन इस नन्ही जान वामिका ने जिंदगी को एक बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है। कई बार कुछ ही मिनटों में ही आंसू, हंसी, चिंता, आनंद जैसी भावनाओं का एहसास हो जाता है।’’  

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘नींद तो अब गायब ही है...पर हमारे दिल खुशियों से लबरेज हैं। शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया।’’ 

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में रचाई थी शादी

अनुष्का और विराट 11 दिसम्बर 2017 को इटली में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। दम्पत्ति ने पिछले साल अगस्त माह में जानकारी दी थी कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। उनके घर 11 जनवरी को बेटी ने जन्म लिया था।  

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने पैपराजी से की थी खास अपील

पैरेंट्स बनने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पैपराजी (फोटोग्राफर) से अपील की थी कि वह उनकी नवजात बेटी की कोई तस्वीर ना लें, जिसके बाद उन्होंने खुद बेटी की फोटो को फैंस के बीच साझा किया है।

 

Open in app