HighlightsAnshul Kamboj Ranji Trophy: अंशुल कंबोज प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले छठे भारतीय बने।Anshul Kamboj Ranji Trophy: 30.1 ओवर में 9 मेडन रखते हुए 49 रन देकर 10 विकेट निकाले।Anshul Kamboj Ranji Trophy: अंशुल कंबोज ने घातक स्पैल डालते हुए सभी 10 विकेट अपने नाम किए।
Anshul Kamboj Ranji Trophy: हरियाणा और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी मैच रोहतक में खेला जा रहा है। हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने घातक स्पैल डालते हुए सभी 10 विकेट अपने नाम किए। करनाल के 23 साल के कंबोज ने 30.1 ओवर में 9 मेडन रखते हुए 49 रन देकर 10 विकेट निकाले। शुक्रवार को रोहतक में इतिहास रचा गया। रोहतक में हरियाणा और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन अंशुल कंबोज प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले छठे भारतीय बने।
Anshul Kamboj Ranji Trophy: एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारतीय-
10/20ः प्रेमांगशु चटर्जी, बंगाल बनाम असम (1956-57)-रणजी ट्रॉफी
10/46ः देबाशीष मोहंती, पूर्वी क्षेत्र बनाम दक्षिण क्षेत्र (2000-01)-दलीप ट्रॉफी
10/49ः अंशुल कंबोज, हरियाणा बनाम केरल (2024-25)-रणजी ट्रॉफी
10-74ः अनिल कुंबले, भारत बनाम पाकिस्तान (1999)-कोटला-टेस्ट मैच
10/78ः प्रदीप सुंदरम, राजस्थान बनाम विदर्भ (1985-86)-रणजी ट्रॉफी
10/78ः सुभाष गुप्ते, मुंबई बनाम पाकिस्तान कंबाइंड सर्विसेज और बहावलपुर एकादश (1954-55)।
रणजी ट्रॉफी में उनसे पहले बंगाल के प्रेमांगशु चटर्जी (20 रन देकर 10 विकेट, बंगाल बनाम असम, 1956) और राजस्थान के प्रदीप सुंदरम (78 रन देकर 10 विकेट, राजस्थान बनाम विदर्भ, 1985) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। कुल मिलाकर कम्बोज प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अनिल कुंबले, सुभाष गुप्ते और देबाशीष मोहंती इस सूची में शामिल अन्य गेंदबाज हैं।
तेज गेंदबाज कंबोज को तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले यह उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल दो विकेट की जरूरत थी। उन्होंने बासिल थम्पी और शॉन रोजर के विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। उनकी शानदार गेंदबाजी से हरियाणा ने केरल को पहली पारी में 291 रन पर आउट कर दिया। इस दौरान कंबोज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 50 विकेट भी पूरे किए।