क्या खतरे में है अमित शाह की 'कप्तानी', धोनी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे उड़ी अफवाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत रविवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की।

By सुमित राय | Published: August 6, 2018 10:41 AM2018-08-06T10:41:32+5:302018-08-06T10:41:32+5:30

Amit Shah meets MS Dhoni, Informs him about Modi Govt's works | क्या खतरे में है अमित शाह की 'कप्तानी', धोनी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे उड़ी अफवाह

अमित शाह ने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत एमएस धोनी से मुलाकात की।

googleNewsNext

नई दिल्ली, 6 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत रविवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस बात की जानकारी अमित शाह ने खुल अपने ट्विटर पर फोटो शेयर कर दी। धोनी से मुलाकात के दौरान अमित शाह के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल और  दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

एमएस धोनी से मुलाकात के बात अमित शाह ने ट्वीट किया, 'संपर्क फोर समर्थन पहल के तहत मैं विश्व कप में उम्दा प्रदर्शन करने वालों में से एक एमएस धोनी से मिला। मैंने उन्हें पिछले चार सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा की गई बदलावकारी पहलों एवं अप्रत्याशित कार्यों के बारे में बताया।'

अमित शाह की धोनी से मुलाकात के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर मजे लेने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने धोनी के बीजेपी ज्वाइन करने पर भी मजे लिए और इस पर धोनी का जवाब शेयर करते हुए लिखा, 'बेहतर होगा कि आप मुझे अपनी पार्टी में न लें, नहीं तो आपकी कप्तानी खतरे में पड़ जाएगी'






बता दें,   इस साल 26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने 'संपर्क फॉर समर्थन' नाम से एक जन संपर्क अभियान शुरू किया था। पार्टी के 4000 से अधिक कार्यकर्ताओं को उन एक लाख लोगों से मिलने और सरकार की उपलब्धियां उन्हें बताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो अपने क्षेत्रों में विख्यात हैं। पार्टी ने कहा था कि अमित शाह खुद करीब 25 लोगों से मिलेंगे। इस अभियान की शुरुआत करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अब तक पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप, उद्योगपति रतन टाटा, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, क्रिकेटर कपिल देव आदि कई हस्तियां से मिल चुके हैं।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in app