नई दिल्ली, 4 मई: चेन्नई सुपरकिंग्स को गुरुवार को आईपीएल-2018 के 33वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से 6 विकेट से हार मिली। हालांकि, चेन्नई के अहम बल्लेबाज और फॉर्म में चल रहे अंबाती रायुडू ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। रायुडू ने केकेआर के खिलाफ मैच में 17 गेंदों पर 21 रन मारे और दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया।
रायुडू के अब 9 पारियों से 391 रन हो गए हैं। वहीं, आईपीएल-2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर चल रहे पंत के खाते में 9 पारियों में 375 रन हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में यानी पर्पल कैप पर अभी भी दिल्ली डेयरडेविल्स के ट्रेंट बोल्ट का ही कब्जा है। (और पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका में जन्मा पर इंग्लैंड के लिए खेला क्रिकेट, अब कर दी संन्यास की घोषणा)
आईपीएल-2108 में ऑरेंज कैप की रेस, टॉप-10 बल्लेबाज
1. अंबाती रायुडू (चेन्नई सुपरकिंग्स): 9 पारी-391 रन2. ऋषभ पंत (दिल्ली डेयरडेविल्स): 9 पारी-375 रन3. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर): 8 पारी-349 रन4. एम एस धोनी (चेन्नई सुपरकिंग्स): 9 पारी-329 रन5. केन विलियम्सन (सनराइजर्स हैदराबाद): 8 पारी-322 रन6. शेन वॉटसन (चेन्नई सुपरकिंग्स): 9 पारी- 317 रन7. श्रेयष अय्यर (दिल्ली डेयरडेविल्स): 9 पारी-307 रन8. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस): 8 पारी-283 रन9. संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स): 8 पारी-282 रन10. दिनेश कार्तिक (कोलकाता नाइट राइडर्स): 9 पारी 280 रन
आईपीएल-2108 में पर्पल कैप की रेस, टॉप-10 गेंदबाज
1. ट्रेंट बोल्ट (दिल्ली डेयरडेविल्स): 9 मैच-13 विकेट2. सिद्धार्थ कौल (सनराइजर्स हैदराबाद):8 मैच-11 विकेट3. मयंक मार्कंडे (मुंबई इंडियंस): 8 मैच-11 विकेट4. उमेश यादव (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर): 8 मैच-11 विकेट5. हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस) 7 मैच-11 विकेट6. राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद): 8 मैच-10 विकेट7. सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स): 9 मैच-10 विकेट8. जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): 8 मैच-9 विकेट9. एंड्रयू टाय (किंग्स इलेवन पंजाब): 7 मैच-9 विकेट10. मिशेल मैक्लेनीगन (मुंबई इंडियंस): 6 मैच- 9 विकेट