न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रहाणे ने लगाया शतक, चेतेश्वर पुजारा ने भी जड़ा पचासा

रहाणे 148 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

By भाषा | Updated: February 10, 2020 15:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 21 फरवरी से शुरू होगा। तीसरे नंबर पर उतरने वाले चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतक जमाया था।

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी पुख्ता करते हुए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ ड्रॉ रहे चार दिवसीय मैच में भारत ए के लिए नाबाद 101 रन बनाए। न्यूजीलैंड ए ने नौ विकेट पर 386 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ए ने पांच विकेट पर 467 रन बना लिए थे जब चौथे दिन मैच ड्रॉ पर छूटा।

इस दूसरे अनधिकृत टेस्ट के साथ ही भारत ए के दौरे का भी अंत हो गया। रहाणे 148 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले मैच में दोहरा शतक जमाने वाले शुभमन गिल ने तीसरे दिन दूसरा शतक पूरा किया था। उन्होंने 136 रन की पारी खेली।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 21 फरवरी से शुरू होगा। विजय शंकर ने 66 रन का योगदान दिया। तीसरे नंबर पर उतरने वाले चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतक जमाया था, लेकिन वह चौथे दिन सिर्फ एक रन जोड़ सके। ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने 98 रन देकर दो विकेट लिए।

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडअजिंक्य रहाणेचेतेश्वर पुजारा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या