IPL 2023: हाथ नहीं मिलाने के बाद विराट कोहली ने सौरव गांगुली को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, तो दादा ने भी दिया यही जवाब

आईपीएल मैच के बाद कोहली द्वारा गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने की खबरों के बाद अब देखा जा सकता है कि गांगुली भी कोहली को फॉलो नहीं कर रहे हैं।

By रुस्तम राणा | Updated: April 17, 2023 21:15 IST2023-04-17T21:05:33+5:302023-04-17T21:15:09+5:30

After 'No Handshake', Virat Kohli Unfollows Sourav Ganguly On Instagram | IPL 2023: हाथ नहीं मिलाने के बाद विराट कोहली ने सौरव गांगुली को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, तो दादा ने भी दिया यही जवाब

IPL 2023: हाथ नहीं मिलाने के बाद विराट कोहली ने सौरव गांगुली को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, तो दादा ने भी दिया यही जवाब

Highlightsअब ये बात सामने आई है कि दोनों अब एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैंआईपीएल मैच के बाद कोहली ने पहले गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कियाइसके बाद सौरव गांधी ने भी इंस्टाग्राम से कोहली को अनफॉलो कर दिया

नई दिल्ली:विराट कोहली और सौरव गांगुली से जुड़ी कहानी में ट्विस्ट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों हुए आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के बाद दोनों में मनमुटाव साफ नजर आई। मैच के बाद भारत के पूर्व कप्तान और IPL में डीसी के  'क्रिकेट के निदेशक' के रूप में काम कर रहे हैं गांगुली और आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट के बीच हाथ न मिलाने का विवाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। 

दरअसल, एक वीडियो में, दोनों टीमों के खिलाड़ी और कर्मचारी मैच के बाद हैंडशेक करने के लिए लाइन में खड़े हैं, गांगुली को कतार में कोहली से हाथ न मिलान के लिए बचते देखा जा सकता है। इस समय कोहली डीसी के कोच रिकी पोंटिंग से बात कर रहे थे। कई ट्विटर यूजर्स ने सोचा कि दोनों जानबूझकर एक-दूसरे से बच रहे हैं।

गांगुली और कोहली का एक तरह का इतिहास है। जब गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष थे तब कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अपना स्थान खो दिया था। बताया जा रहा है कि शायद यही दोनों के बीच मनमुटाव का कारण रहा होगा। हालांकि, इस बारे में क्रिकेटरों की ओर से कभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अब ये बात सामने आई है कि दोनों अब एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं। आईपीएल मैच के बाद कोहली द्वारा गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने की खबरों के बाद अब देखा जा सकता है कि गांगुली भी कोहली को फॉलो नहीं कर रहे हैं।

सौरव गांगुली के इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और 106 लोग उन्हें फॉलो करते हैं। कोहली उनमें से नहीं हैं। दूसरी ओर, कोहली के इंस्टाग्राम पर 246 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह 276 लोगों को फॉलो करते हैं। लेकिन गांगुली उनमें से नहीं हैं।

 

Open in app