Afghanistan vs Uganda T20 World Cup 2024: फारूकी ने ऐसे नचाया, 4 ओवर, 9 रन और 5 विकेट, युगांडा को अफगानिस्तान ने मसल दिया, 125 रन से हराकर शानदार शुरुआत

Afghanistan vs Uganda, 5th Match T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप के मैच में युगांडा को 125 रन से हराकर शानदार शुरुआत की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2024 10:34 IST2024-06-04T10:25:21+5:302024-06-04T10:34:14+5:30

Afghanistan vs Uganda, 5th Match T20 World Cup 125-run victory Afghanistan 5-9 Fazalhaq Farooqi vs Uganda, Guyana 2024 | Afghanistan vs Uganda T20 World Cup 2024: फारूकी ने ऐसे नचाया, 4 ओवर, 9 रन और 5 विकेट, युगांडा को अफगानिस्तान ने मसल दिया, 125 रन से हराकर शानदार शुरुआत

file photo

Highlightsयुगांडा की टीम 16 ओवर में 58 रन पर आउट हो गई। फजलहक फारूकी ने चार ओवर में नौ रन देकर पांच विकेट लिये। अफगानिस्तान ने पांच विकेट पर 183 रन बनाये।

Afghanistan vs Uganda, 5th Match T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने युगांडा को आईसीसी टी20 विश्व कप में मसल दिया। 125 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने पांच विकेट पर 183 रन बनाये। रहमानुल्लाह गुरबाज (45 गेंद में 76 रन) और इब्राहिम जदरान (46 गेंद में 70 रन) ने पहले विकेट के लिये 154 रन की साझेदारी की। जवाब में युगांडा की टीम 16 ओवर में 58 रन पर आउट हो गई। बायें हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने चार ओवर में नौ रन देकर पांच विकेट लिये। 

T20I में अफगानिस्तान के लिए पांच विकेटः

5/3 - राशिद खान बनाम आयरलैंड, ग्रेटर नोएडा, 2017

5/9 - फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी बनाम युगांडा, गुयाना, 2024

5/11 - करीम जनत बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2019

5/13 - समीउल्लाह शिनवारी बनाम केन्या, शारजाह, 2013

5/20 - मुजीब उर रहमान बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, 2021 टी20 विश्व कप

5/27 - राशिद खान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019।

पुरुष टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनः

6/8 - अजंता मेंडिस (SL) बनाम ZIM, हंबनटोटा, 2012

5/3 - रंगना हेराथ (एसएल) बनाम न्यूजीलैंड, चैटोग्राम, 2014

5/6 - उमर गुल (PAK) बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल, 2009

5/9 - फ़ज़लहक फ़ारूक़ी (एएफजी) बनाम यूजीए, गुयाना, 2024

5/10 - सैम कुरेन (इंग्लैंड) बनाम एएफजी, पर्थ, 2022

पुरुषों की टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी जीत का अंतरः

172 रन - श्रीलंका बनाम केन, जोहान्सबर्ग, 2007

130 रन - एएफजी बनाम एससीओटी, शारजाह, 2021

130 रन - दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉट, द ओवल, 2009

125 रन - एएफजी बनाम यूजीए, गुयाना, 2024

116 रन - इंग्लैंड बनाम एएफजी, कोलंबो आरपीएस, 2012

पुरुषों के टी20 विश्व कप में सबसे कम ऑल-आउट योगः

39 - एनईडी बनाम एसएल, चैटोग्राम, 2014

44 - एनईडी बनाम एसएल, शारजाह, 2021

55 - वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, दुबई, 2021

58 - यूजीए बनाम एएफजी, गुयाना, 2024

60 - न्यूजीलैंड बनाम एसएल, चैटोग्राम, 2014

60 - एससीओटी बनाम एएफजी, शारजाह, 2021।

Open in app