AFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

अफगानिस्तान और कनाडा के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का 39वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी इसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की और 4 विकेट खोकर 200 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

By संदीप दाहिमा | Updated: February 19, 2026 22:58 IST

Open in App
ठळक मुद्देAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

AFG vs CAN: अफगानिस्तान और कनाडा के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का 39वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी इसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की और 4 विकेट खोकर 200 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। रहमानउल्लाह गुरबाज ने 20 गेंदों में 30 रन बनाए, सबसे ज्यादा इब्राहिम जादरान ने 95 रनों की नाबाद पारी खेली मगर शख्स से चूक गए। गुलबदीन नईब 1 रन पर आउट हुए, सेदिक़ुल्लाह अटल 44 रन की पारी खेली, ओमरज़ाई ने 13 रन बनाए, डरविश रसूली भी मात्र 4 रन बना सके।

इब्राहिम जादरान की तूफानी पारी से अफगानिस्तान एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुआ, पारी में जादरान ने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके बाद कनाडा ने खराब शुरुआत की और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे, युवराज सामरा 17, कप्तान दिलप्रीत सिंह 13 रन पर आउट, नवनीत धालीवाल 0, हर्ष ठाकर  30 रन, निकोलस कीरटॉ 10 रन, श्रेयस मोव्वा 2 रन, साद बिन जफर 28 रन, डिलन हेलिगर 3 रन, जसकरण सिंह और अंश पटेल आखिरी तक टिके रहे मगर टीम को जीत नहीं दिलवा पाए, कनाडा की टीम 20 ओवर में 118 रन ही बना सकी और अफगानिस्तान 82 रन के बड़े अंतर से मैच जीत गया।

टॅग्स :अफगानिस्तान क्रिकेट टीमकनाडाआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपक्रिकेटराशिद खान

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या